ब्रेकिंग
DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, बांकीपुर की समस्याओं पर की बातबिहार में छात्रों की बड़ी जीत: TRE-4 को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, अब एक ही चरण में होगी परीक्षा DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, बांकीपुर की समस्याओं पर की बातबिहार में छात्रों की बड़ी जीत: TRE-4 को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, अब एक ही चरण में होगी परीक्षा

बिहार: ट्यूशन से लौट रही छात्रा के साथ छेड़खानी, गुस्साए लोगों ने मनचले को जमकर धुना

SHEKHPURA: खबर शेखपुरा से आ रही है, जहां ट्यूशन से लौट रही छात्रा से छेड़खानी करना एक मनचले को भारी पड़ गया। गुस्साए लोगों ने पुलिस के सामने ही आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। थोड़ी देर

बिहार: ट्यूशन से लौट रही छात्रा के साथ छेड़खानी, गुस्साए लोगों ने मनचले को जमकर धुना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SHEKHPURA: खबर शेखपुरा से आ रही है, जहां ट्यूशन से लौट रही छात्रा से छेड़खानी करना एक मनचले को भारी पड़ गया। गुस्साए लोगों ने पुलिस के सामने ही आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। थोड़ी देर क लिए पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मनचले को लोगों के चंगुल से बचाया और उसे गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले गई। घटना कलेक्ट्रेट स्थित परेड ग्राउंड के पास की है।


बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट स्तिथ परेड ग्राउंड के पास तीन छात्राएं ट्यूशन में पढ़ाई करने के बाद वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक मनचले ने छात्रा पर अश्लील टिप्पणी कर दी। जब छात्राओं ने इसका विरोध किया तो मनचला उनके साथ छेड़खानी करने लगा। इसी दौरान महिला हेल्पलाइन की परियोजना प्रबंधक की नजर लड़कियों से छेड़खानी कर रहे मनचले पर पड़ी।


परियोजना प्रबंधन ने जब मनचले को रोकना चाहा तो युवक उनसे भी बदसलूकी करने लगा। इतने में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और गुस्साए लोगों ने पुलिस के सामने ही मनचले को जमकर पीटा। महिला हेल्पलाइन की परियोजना प्रबंधन अमृता दयाल ने महिला थाने को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी युवक को धर दबोचा और उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई।