ब्रेकिंग
अररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहर

बिहार: चाचा के घर से दूध लेकर लौट रही थी छात्रा, सुनसान जगह पर दरिंदों ने कर दिया गंदा काम

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। दुष्कर्म का आरोप गांव के ही ए

बिहार: चाचा के घर से दूध लेकर लौट रही थी छात्रा, सुनसान जगह पर दरिंदों ने कर दिया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। दुष्कर्म का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगा है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर हमला बोल दिया। जिसके बाद आरोप घर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात पीड़ित छात्रा अपने चाचा के घर दूध लाने के लिए गई थी। छात्रा चाचा के घर से दूध लेकर लौट रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए गांव के ही युवक धनंजय ने उसे पकड़ लिया और खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की किया। इस दौरान आरोपी के दो दोस्त भी मौके पर मौजूद थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।


इधर, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए आरोपी युवक घर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को शांत कराया और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा परिजनों को दिलाया। पुलिस पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।