ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली

बिहार : बुजुर्ग शख्स की हत्या से सनसनी, जमीनी विवाद में मर्डर की आशंका

SAHARSA: बिहार में हत्या और लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बाद एक वारदातों को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना सहरसा से सामने आई है, जहां बेखौ

बिहार : बुजुर्ग शख्स की हत्या से सनसनी, जमीनी विवाद में मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में हत्या और लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बाद एक वारदातों को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना सहरसा से सामने आई है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स की हत्या कर सनसनी फैला दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद मृतक शख्स के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के बनगांव रोड की है।


मृतक शख्स की पहचान 63 वर्षीय लक्ष्मी यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक लक्ष्मी यादव बनगांव रोड स्थित मीर टोला में पिछले कई वर्षों से पंचर की दुकान चलाते थे। मृतक के परिजन जमीनी विवाद को लेकर हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस मामले में अभी कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। 


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और हत्या के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। किस कारण से लक्ष्मी यादव की हत्या की गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता