ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हाल ही में जेल से आया था बाहर

SAHARSA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी गोली चलाने में थोड़ा भी संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां बाइक बदमाशों ने एक युवक के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उस

बिहार: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हाल ही में जेल से आया था बाहर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी गोली चलाने में थोड़ा भी संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां बाइक बदमाशों ने एक युवक के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे घायल कर दिया। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली लगने से घायल हुई युवक हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था। घटना सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार स्थित सराही मोड़ के पास की है।


युवक की पहचान नया बाजार स्थित लवली आंनद पथ निवासी संजय कुमार वर्मा के बेटे सौरभ कुमार, उर्फ सौरभ लाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सौरभ शनिवार की रात घर से किसी काम के लिए बाहर निकला था। इसी दौरान बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल सौरभ को इलाज के लिए नया बाजार स्थित निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक सौरभ कुमार उर्फ सौरभ लाला कुछ महीने पहले ही जेल से छूटकर बाहर निकला था। सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया की सौरभ के खिलाफ पटना के थाने में मामला दर्ज है। सहरसा में उसके आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा कर लेने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता