ब्रेकिंग
दारोगा संतोष कुमार हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला... 8 दोषियों को उम्रकैद, तीन महिलाएं भी शामिलतेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, बिहार में बाढ़ को लेकर कर दी यह बड़ी मांगसत्य निकेतन हादसे पर HC सख्त, सिर्फ बिल्डिंग मालिक नहीं MCD भी जिम्मेदार? PG-हॉस्टलों को लेकर कोर्ट ने दिया बड़ा निर्देशबिहार के 8 जिलों से गुजरेगा ये बड़ा एक्सप्रेसवे... आपके शहर को कितना होगा फायदा? देखें पूरा एलाइनमेंटPM आवास योजना का पैसा लिया, फिर भी घर अधूरा छोड़ दिया... सैकड़ों लाभार्थियों से अब होगी राशि वसूलीदारोगा संतोष कुमार हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला... 8 दोषियों को उम्रकैद, तीन महिलाएं भी शामिलतेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, बिहार में बाढ़ को लेकर कर दी यह बड़ी मांगसत्य निकेतन हादसे पर HC सख्त, सिर्फ बिल्डिंग मालिक नहीं MCD भी जिम्मेदार? PG-हॉस्टलों को लेकर कोर्ट ने दिया बड़ा निर्देशबिहार के 8 जिलों से गुजरेगा ये बड़ा एक्सप्रेसवे... आपके शहर को कितना होगा फायदा? देखें पूरा एलाइनमेंटPM आवास योजना का पैसा लिया, फिर भी घर अधूरा छोड़ दिया... सैकड़ों लाभार्थियों से अब होगी राशि वसूली

बिहार : बिजली विभाग के इंजीनियर ने किया था नाबालिग से दुष्कर्म, अब हुई उम्रकैद की सजा

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से है, जहां एक नाबालिग से रेप के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने नाबालिग से दुष्‍कर्म के मामले में बिजली विभाग के इ

बिहार : बिजली विभाग के इंजीनियर ने किया था नाबालिग से दुष्कर्म, अब हुई उम्रकैद की सजा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से है, जहां एक नाबालिग से रेप के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने नाबालिग से दुष्‍कर्म के मामले में बिजली विभाग के इंजीनियर को उम्र कैद की सजा सुनाई है जबकि पीड़ित नाबालिग की मौसी को 20 साल की सजा सुनाई है। पीड़िता की मौसी पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म के दोषी इंजीनियर के घर पर काम करने के लिए भेजने का आरोप था।


कोर्ट ने दोषी इंजीनियर पर एक लाख 10 हजार रुपए और पीड़िता की मौसी पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसके साथ ही कोर्ट ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव को बिहार सरकार से मुआवजे के तौर पर साढ़े सात लाख पीड़िता को देने का भी आदेश दिया है। दोषी इंजीनियर हाजीपुर थाना क्षेत्र के पूर्वी इस्‍माइलपुर निवासी राजू कुमार है, जबकि पीड़िता की मौसी का सीमा देवी उर्फ आरती देवी है। 


दरअसल, पटना के महिला थाने में साल 2019 में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। पीड़ित लड़की की मौसी ने बहाना बनाकर उसे अपने साथ दानापुर ले आई थी। जब लड़की इंजीनियर के घर की साफ सफाई करने पहुंची थी तो उसने नाबालिग के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था। उस वक्त दोषी इंजीनियर राजू कुमार दानापुर दीघा में बिजली विभाग में सहायक इंजीनियर के पद पर कार्यरत था।