ब्रेकिंग
Bihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरBihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहर

बिहार: खैनी नहीं देने पर भाई ने ही ले ली भाई की जान, लाठी डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

BAGAHA: पश्चिम चंपारण के बगहा में एक भाई ने ही अपने चचेरे भाई की जान ले ली। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार

बिहार: खैनी नहीं देने पर भाई ने ही ले ली भाई की जान, लाठी डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA: पश्चिम चंपारण के बगहा में एक भाई ने ही अपने चचेरे भाई की जान ले ली। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। वहीं हत्या के पीछे की वजह जानकर हर कोई हैरान है। घटना बगहा के धनहा थाना स्थित खालवा पट्टी गांव की है।


दरअसल, बगहा के धनहा थाना क्षेत्र स्थित खालवा पट्टी गांव में एक चचेरे भाई ने अपने चचेरे भाई को मौत के घाट उतार दिया। मृतक युवक की पहचान खलवा पट्टी गांव निवासी नजीर गद्दी के 49 वर्षीय बेचे गुलाब गद्दी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते चार सितंबर को गुलाब गद्दी गाय खरीद कर अपने दरवाजे पर पहुंचा था, तभी उसके चचेरे भाई कलामू गद्दी ने उससे खैनी मांगी।


गुलाब के खैनी देने से इनकार करने के बाद आरोपी कलमू आगबबूला हो गया और हाथ में रखे डंडे से गुलाब के ऊपर वार कर दिया। गुलाब द्वारा इसका विरोध करने पर आरोपी ने धारदार हथियार से उसके पेट पर वार कर दिया। परिजनों ने आनन-फानन में दहवा PHC में भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता