ब्रेकिंग
बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना के मरीन ड्राइव पर चलती बाइक में किसिंग और स्टंटबाजी करना पड़ गया भारी, दोनों के खिलाफ FIR दर्जबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्याय6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या फिर नंदीग्राम से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्तबिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना के मरीन ड्राइव पर चलती बाइक में किसिंग और स्टंटबाजी करना पड़ गया भारी, दोनों के खिलाफ FIR दर्जबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्याय6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या फिर नंदीग्राम से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

बिहार : बेटी से छेड़खानी कर रहे थे बदमाश, पिता ने विरोध किया तो 3 साल के मासूम की कर दी हत्या

ARRAH : भोजपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने जब अपनी बेटी के साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई तो बदमाशों ने उसके तीन साल के मासूम बच्चे की गोली मारकर

बिहार : बेटी से छेड़खानी कर रहे थे बदमाश, पिता ने विरोध किया तो 3 साल के मासूम की कर दी हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARRAH : भोजपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने जब अपनी बेटी के साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई तो बदमाशों ने उसके तीन साल के मासूम बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना संदेश थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गंभीर रूप से घायल मासूम की सदर अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई।


बच्चे के पिता संजय सिंह ने पड़ोस में रहने वाले चंद्रशेखर नाम के युवक पर बेटी के साथ छेड़खानी करने और बेटे को गोली मारने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता कि मानें तो पड़ोस के चन्द्रशेखर ने उनकी बेटी से छेड़खानी की थी। जिसका विरोध करने पर उनके तीन साल के मासूम बेटे को गोली मार दी।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। पीड़ित पिता ने पड़ोसी चंद्रशेखर द्वारा तीन राउंड फायरिंग करने की भी बात कही है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।