ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

बिहार: बीच सड़क पर जमकर हुई शराब की लूट, कार से शराब मिली तो लोगों में लूटने की मची होड़

CHAPRA: सरकार और पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद शराब बेचने और पीने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला छपरा से सामने आया है, जहां एक कार से शराब मिलने के बाद लोगों जम

बिहार: बीच सड़क पर जमकर हुई शराब की लूट, कार से शराब मिली तो लोगों में लूटने की मची होड़
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHAPRA: सरकार और पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद शराब बेचने और पीने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला छपरा से सामने आया है, जहां एक कार से शराब मिलने के बाद लोगों जमकर लूटपाट की। शराब मिलने की जानकारी जैसे ही लोगों को लगी, उनमें शराब लूटने की होड़ मच गई। जिसके हाथ जितनी बोतलें लगी वह लेकर भाग निकला। लूटपाट के दौरान दौरान शराब की कई बोतले सड़क पर गिरकर टूट गईं। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया और शराब लदी कार को अपने कब्जे में ले लिया।


दरअसल, छपरा के तरैया में मंगलवार को कार की किस्त जमा नहीं करने पर एक रिकवरी एजेंट ने बीच सड़क गाड़ी रोकवा दी। कार को रोकवाने के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। रिकवरी एजेंट ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। पूरी गाड़ी विदेशी शराब की बोतलों से भरी हुई थी। इस बीच मौके पर लोगों क भारी भीड़ जमा हो गई।


पहले तो लोगों को लगा कि कार रोकवाने वाला पुलिसकर्मी है लेकिन बाद में जब पता चला कि वह एक रिकवरी एजेंट है तो लोग शराब पर टूट पड़े और शराब की बोतलें लूटकर भागने लगे। इस दौरान शराब की कई बोतलें सड़क पर गिरकर टूट गईं। रिकवरी एजेंट ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को आता देख शराब लूटने वाले मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शराब लदी कार को जब्त कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।