ब्रेकिंग
शिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री की जुबान फिसली, महात्मा गांधी को कहा ‘राष्ट्रपति’... तो जेपी को बताया ‘जनप्रकाश’शिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री की जुबान फिसली, महात्मा गांधी को कहा ‘राष्ट्रपति’... तो जेपी को बताया ‘जनप्रकाश’

बिहार: बाजार गए युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या, मर्डर की धमकी दे रहे थे बदमाश

SAHARSA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुला चैलेंज दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने बाजार गए एक युवक की

बिहार: बाजार गए युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या, मर्डर की धमकी दे रहे थे बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुला चैलेंज दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने बाजार गए एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। बदमाश युवक को लगातार हत्या की धमकी दे रहे थे और आखिरकार उसकी जान ले ली। घटना सदर थाना क्षेत्र के बेंगहा के पास की है।


मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के नरियार निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चंदन अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर सहरसा से बेंगहा की ओर जा रहा था। इसी दौरान बेंगहा पहुंचने पर अजित साह नामक शख्स ने युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मृतक का दोस्त जबतक उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।


परिजनों कि माने तो गांव में ही बीते दिनों किसी बात को लेकर कुछ लोगों से चंदन का विवाद हो गया था। जिसके बाद से चंदन को जान से मारने की धमकी मिल रही थी और बुधवार को बाजार से घर लौटने के दौरान अजीत साह ने चाकू मारकर चंदन को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद मृतक परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता