ब्रेकिंग
बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने Bihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही... बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने Bihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...

बिहार: बंद कमरे में मिला चीनी मिल के इंजीनियर का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

BAGAHA: बड़ी खबर पश्चिम चंपारण के बगहा से आ रही है, जहां तिरुपति चीनी मिल में तैनात इंजीनियर की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। इंजीनियर के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना

बिहार: बंद कमरे में मिला चीनी मिल के इंजीनियर का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
Mukesh Srivastava
1 मिनट

BAGAHA: बड़ी खबर पश्चिम चंपारण के बगहा से आ रही है, जहां तिरुपति चीनी मिल में तैनात इंजीनियर की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। इंजीनियर के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना बगहा के तिरुपति चीनी मिल की है।


मृतक इंजीनियर की पहचान उत्तर प्रदेश के अयोध्या निवासी संतोष उपाध्याय के रूप में हुई है जो तिरुपति चीनी मिल में इंजीनियर थे। बंद कमरे से इंजीनियर का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


पटखौली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और बिना परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने पर सवाल उठाया है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता