ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

बिहार: बालू माफिया ने किया पुलिस पर हमला, 4 दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

NAWADA: नवादा में बालू माफिया ने पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया। मामले में तीन दर्जन अज्ञात और 8 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। घटना नारदीगंज थाना क्षेत्र के मध

बिहार: बालू माफिया ने किया पुलिस पर हमला, 4 दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा में बालू माफिया ने पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया। मामले में तीन दर्जन अज्ञात और 8 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। घटना नारदीगंज थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव की है। जहां पंचाने नदी से बालू उठाव किए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस पर बालू माफिया ने हमला बोला। 


बताया जाता है कि एएसआई बिनोद यादव पुलिस टीम के साथ मधुबन गांव में एक मामले की जांच के लिए जा रहे थे। तभी इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि गांव के पास पंचाने नदी के नवनिर्मित पुल के पास के बालू घाट से अवैध बालू का उठाव किया जा रहा है। 


सूचना मिलते ही जब एएसआई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे अपराधियों ने हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। इस मामले में थानाध्यक्ष ने गांव के धीरेंद्र, जलेन्द्र, प्रह्लाद यादव समेत 8 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी वही 40 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।