ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

बिहार: बदमाशों ने युवक की हत्या कर पुल के नीचे फेंका, कुत्तों का निवाला बना शव; इलाके में सनसनी

MUNGER: बिहार में बेखौफ बदमाश हर दिन हत्या और लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां अपराधियों ने युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को पुल से

बिहार: बदमाशों ने युवक की हत्या कर पुल के नीचे फेंका, कुत्तों का निवाला बना शव; इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUNGER: बिहार में बेखौफ बदमाश हर दिन हत्या और लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां अपराधियों ने युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को पुल से नीचे फेंक दिया। शुक्रवार को स्थानीय लोगों की नजर पुल के नीचे शव पर पड़ी, जिसे कुत्ते अपना निवाला बना रहे थे। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा इलाके में स्थित मिर्ची तालाब पुल के पास की है।


युवक की पहचान लाल दरवाजा निवासी 25 वर्षीय राजा कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजा कुमार एक चाय की दुकान में मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार की रात दुकान बंद होने के बाद वह घर से लिए निकला था लेकिन घर नहीं पहुंचा। रातभर परिजन परेशान रहे और संभावित जगहों पर उसे तलाश करते रहे लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल रहा था।


शुक्रवार की सुबह उसका शव पुल के नीचे से मिलने की जानकारी परिजनों को मिली। शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि रात में किसी जानवर ने फसे नोच खाया है। साथ ही मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि राजा ने 8 महीने पहले किसी लड़की से लव मैरिज किया था लेकर बाद में वह उसे छोड़कर चली गई। साथ ही कई बार उसकी ससुराल के लोगों से मारपीट भी हो चुकी थी।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। इंस्पेक्टर डीके पांडेय ने बताया कि शव को देखने से प्रतीत होता है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। शव को कुत्तों ने नोच खाया है। युवक के साथ क्या हुआ ये कहना मुश्किल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।