ब्रेकिंग
कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने

बिहार: बड़े भाई ने छोटे को दी सजा-ए-मौत, सो रहे शख्स पर चाकू से 17 वार कर ले ली जान

NAWADA: दिल दहला देने वाली घटना नवादा से सामने आई है, जहां एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। कसाई बने सगे भाई ने चाकू से 17 वार कर अपने ही छोटे भाई की जान ले

बिहार: बड़े भाई ने छोटे को दी सजा-ए-मौत, सो रहे शख्स पर चाकू से 17 वार कर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: दिल दहला देने वाली घटना नवादा से सामने आई है, जहां एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। कसाई बने सगे भाई ने चाकू से 17 वार कर अपने ही छोटे भाई की जान ले ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना धमौल ओपी क्षेत्र के धमौल बाजार की है।


मृतक की पहचान धमौल बाजार निवासी रविन्द्र शर्मा के बेटे विभीषण शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विभीषण शर्मा जब अपने कमरे में सो रहा था, तभी उसका बड़ा भाई वहां पहुंचा और उसपर चाकू से हमला कर दिया। 17 बार चाकू लगने के बाद विभीषण खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। आनन फानन में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के आरोपी भाई और भाभी को हिरासत में ले लिया है और दोनों से कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि घरेलू विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता