ब्रेकिंग
बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरी

बिहार: सोशल मीडिया के जरिए IAS अधिकारी के नाम पर ठगी, डीएम बन बदमाश पैसों के लिए भेज रहे मैसेज

GOPALGANJ: बिहार में अपराधी इतने बेख़ौफ़ हो चुके हैं कि अब वो अधिकारियों के नाम पर ठगी करने लगे हैं। ताज़ा मामला गोपालगंज जिले का है, जहां गोपालगंज के डीएम नवल किशोर के नाम पर अप

बिहार: सोशल मीडिया के जरिए IAS अधिकारी के नाम पर ठगी, डीएम बन बदमाश पैसों के लिए भेज रहे मैसेज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में अपराधी इतने बेख़ौफ़ हो चुके हैं कि अब वो अधिकारियों के नाम पर ठगी करने लगे हैं। ताज़ा मामला गोपालगंज जिले का है, जहां गोपालगंज के डीएम नवल किशोर के नाम पर अपराधियों के गैंग ठगी कर रहे हैं। जैसे ही सूचना डीएम को मिली, उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट किया, जिसमें उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने को कहा, ताकि उन्‍हें इन साइबर अपराध का शिकार न बनाया जा सके। यह सुनकर आप भी चौंक जाएंगे कि वाट्सएप के प्रोफाइल पिक्चर में डीएम की फोटो लगाकर अधिकारियों से पैसे ठगे जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


डीएम ने अपने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा है, 'ऐसी सूचना मिल रही है कि किसी अज्ञात व्‍यक्ति द्वारा अपने वाट्सएप पर मेरी तस्‍वीर को डीपी के रूप में लगाकर जिले के कर्मचारियों एवं लोगों को मैसेज किया जा रहा है। मैं स्‍पष्‍ट कर दूं कि मेरे सरकारी नंबर के अतिरिक्‍त ऐसे किसी भी नंबर से जिस पर डीपी के रूप में मेरी तस्‍वीर लगी हो तो कोई मैसेज या कॉल आपको प्राप्‍त हो तो उसे फेक समझा जाए। जाे भी इंसान ऐसा कार्य कर रहे, उनपर कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा का ध्‍यान रखते हुए कृपया उस मेल-मैसेज को नहीं खोलें न ही उसका जवाब भेजें।   


आपको बता दें कि साइबर अपराध पर काबू पाने के लिए बिहार पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। आए दिन छापेमारी की जा रही है, ताकि अपराधियों पर नकेल कसा जा सके। अलग से सेल बनाकर पुलिस काम कर रही है। इसके बावजूद पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार के नाम पर पैसे ठगे जा रहे थे। अब अपराधियों ने डीएम को ठगी का सहारा बना लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

टैग्स