ब्रेकिंग
DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, बांकीपुर की समस्याओं पर की बातबिहार में छात्रों की बड़ी जीत: TRE-4 को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, अब एक ही चरण में होगी परीक्षा DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, बांकीपुर की समस्याओं पर की बातबिहार में छात्रों की बड़ी जीत: TRE-4 को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, अब एक ही चरण में होगी परीक्षा

बिहार: आपसी विवाद को लेकर युवक की हत्या, विरोध करने पर बाप को भी मारी गोली

CHHAPRA: खबर छपरा से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक बाप-बेटे को सरेआम गोली मार दी। गोली लगने से बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार की रात दोनों ब

बिहार: आपसी विवाद को लेकर युवक की हत्या, विरोध करने पर बाप को भी मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: खबर छपरा से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक बाप-बेटे को सरेआम गोली मार दी। गोली लगने से बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार की रात दोनों बाप बेटा दुकान बंद करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने दोनों को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंगाईडीह की है।


मृतक की पहचान जगलाल महतो के बेटे मुकेश कुमार महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जगलाल महतो का पूरा परिवार कई सालों से तड़का इलाके में रह रहा है। जगलाल महतो का दूसरे पक्ष के लोगों के साथ लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार नोकझोंक भी हो चुकी है। इसी विवाद को लेकर शनिवार को दुकान से लौटते वक्त जगलाल के बेटे मुकेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।