ब्रेकिंग
Bihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाटBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाट

बिहार : आभूषण दुकान की दीवार काट चुरा लिए 10 लाख के गहने, चोरी की वारदातों से लोगों में आक्रोश

HAJIPUR : बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहा है। शातिर चोर आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला वैशाली के भगवानपुर की है, जहां चोरों ने आभूषण दु

बिहार : आभूषण दुकान की दीवार काट चुरा लिए 10 लाख के गहने, चोरी की वारदातों से लोगों में आक्रोश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR : बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहा है। शातिर चोर आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला वैशाली के भगवानपुर की है, जहां चोरों ने आभूषण दुकान की दीवार तोड़कर करीब 10 लाख की संपत्ति चुरा ली और आराम से चलते बने। घटना की जानकारी तब मिली, जब शनिवार की सुबह दुकानदार दुकान खोलने के लिए पहुंचा। पूरे मामले पर पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।पुलिस की कार्यशैली को लेकर स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश देखा जा रहा है।


बताया जा रहा है कि पीड़ित दुकानदार श्याम कुमार हर रोज की तरह शुक्रवार को भी अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों द्वारा श्याम को जानकारी दी कि उसकी दुकान की दीवार टूटी हुई है। आनन- फानन में श्याम दुकान पहुंचा और घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में दुकान का शटर खोला गया। जिसके बाद अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रह गए।


पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चोरों ने 5 लाख के सोने के आभूषण के साथ करीब 8 किलोग्राम चांदी की चोरी कर लिया है। दुकानदार ने सुशासन की सरकार और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जिले में चोर बेखौफ होकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस कहीं भी नहीं दिखती है।


पीड़ित दुकानदार का कहना था कि अगर पुलिस सजग होती तो उसके दुकान में चोरी की घटना नहीं होती। भगवानपुर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों को लेकर स्थानीय दुकानदार गुस्से में हैं।