ब्रेकिंग
जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन हुए निशांत कुमार, हाथ में माइक लेकर गाया भजन, युवाओं से नशे और तंबाकू से दूर रहने की अपीलपुलिस के हाथ नहीं आ रहा था सरकारी शिक्षक… दो थानों को चकमा देकर था फरार, छात्राओं के अश्लील वीडियो केस में आखिरकार गिरफ्तारपहले पैसों में सौदा, फिर जबरन शादी… युवती की आपबीती सुन सिहर उठेंगे आप, महिला दलाल समेत 3 गिरफ्तारबिहार में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, CM सम्राट चौधरी ने किया एरियल सर्वे, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशएक रील की चाहत पड़ी भारी… उलाई नदी के गहरे पानी में उतरा युवक, डूबने से दर्दनाक मौतजन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन हुए निशांत कुमार, हाथ में माइक लेकर गाया भजन, युवाओं से नशे और तंबाकू से दूर रहने की अपीलपुलिस के हाथ नहीं आ रहा था सरकारी शिक्षक… दो थानों को चकमा देकर था फरार, छात्राओं के अश्लील वीडियो केस में आखिरकार गिरफ्तारपहले पैसों में सौदा, फिर जबरन शादी… युवती की आपबीती सुन सिहर उठेंगे आप, महिला दलाल समेत 3 गिरफ्तारबिहार में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, CM सम्राट चौधरी ने किया एरियल सर्वे, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशएक रील की चाहत पड़ी भारी… उलाई नदी के गहरे पानी में उतरा युवक, डूबने से दर्दनाक मौत

भूमि विवाद में RJD के पूर्व विधायक के बेटे ने की फायरिंग, पुलिस ने दबोचा

GAYA: गया के पांडे परसावां गांव में RJD के पू्र्व विधायक के बेटे ने फायरिंग की है। विधायक के बेटे का फायरिंग करते विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खबर के मुताबिक

भूमि विवाद में RJD के पूर्व विधायक के बेटे ने की फायरिंग, पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: गया के पांडे परसावां गांव में RJD के पू्र्व विधायक के बेटे ने फायरिंग की है। विधायक के बेटे का फायरिंग करते विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खबर के मुताबिक जमीन पर कब्जे को लेकर पूर्व आरजेडी विधायक शिववचन यादव के बेटे शक्ति यादव ने विरोधियों की ओर बंदूक तानकर हवा में फायरिंग की। जिसकी जानकारी मिलते ही एसएसपी हरप्रीत कौर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। 


बता दें कि मारपीट का यह मामला रविवार का है, जमीन की मापी चल रही थी. इसी दौरान पूर्व आरजेडी विधायक शिववचन यादव और उनका बेटा शक्ति यादव अपने सहयोगियों के साथ वहां पहुंच गया और दहशत फैलाने की खातिर हवा में फायरिंग कर दिया. फायरिंग करते ही दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई. औऱ मौके पर सनसनी फैल गई।


इधर, घटना के बाद पूर्व विधायक शिवबच्चन यादव फरार हो गए। दूसरी तरफ पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई और छापेमारी कर पूर्व विधायक के बेटे शक्ति यादव को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। जिसके बाद विधायक के बेटे को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया. पुलिस ने मौके से एक वाहन बरामद किया है, जिसे आक्रोशित ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. हालांकि बाद में प्रशासन ने सभी को शांत कराया.


एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से FIR दर्ज कर लिया गया है. दोनों ओर से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. एसएसपी के मुताबिक पुलिस की देखरेख में पूर्व विधायक के बेटे का इलाज चल रहा है. सभी आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.