ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से 6 बच्चों की मौत, कर्मा-धर्मा पूजा के दौरान हुआ हादसाबिहार में खौफनाक वारदात: पैसों के विवाद में मजदूर की हत्या कर दफनाया शव, अब पुलिस के रडार पर मृतक की बहनबिहार में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन: मात्र 4 घंटे 41 मिनट में तय होगा दिल्ली से पटना का सफर, इन शहरों में बनेंगे स्टेशन; जानिए ताजा अपडेटलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईबिहार में दर्दनाक हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से 6 बच्चों की मौत, कर्मा-धर्मा पूजा के दौरान हुआ हादसाबिहार में खौफनाक वारदात: पैसों के विवाद में मजदूर की हत्या कर दफनाया शव, अब पुलिस के रडार पर मृतक की बहनबिहार में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन: मात्र 4 घंटे 41 मिनट में तय होगा दिल्ली से पटना का सफर, इन शहरों में बनेंगे स्टेशन; जानिए ताजा अपडेटलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाई

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई पथराव और मारपीट, फायरिंग के दौरान एक युवक को लगी गोली

GOPALGANJ: गोपालगंज में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया खास गांव की है जहां पथराव के साथ-साथ फायरिंग भी की गयी। इस द

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई पथराव और मारपीट, फायरिंग के दौरान एक युवक को लगी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया खास गांव की है जहां पथराव के साथ-साथ फायरिंग भी की गयी। इस दौरान एक युवक को पैर में गोली लगी है जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये हैं। घायलों को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि जिस युवक को गोली लगी उसकी शादी 26 मई को होने वाली थी। मारपीट का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया खास गांव में विजय कुमार राय के परिजन एस्बेस्टस गिराकर शेड बना रहे थे। इसी दौरान पड़ोसियों ने इसका विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने खुलेआम कट्टा निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। वहीं दूसरा पक्ष छत से ईंट बरसाने लगा। 


ईंट चलाते समय एक बुजुर्ग को पीछे से पत्थर लगी और वह मौके पर ही गिरकर बेहोश हो गया। घटना में अंशु राय, शाहिल कुमार, छोटी कुमारी, संचित राय, मुन्ना राय, अनूप राय गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एसपी आनंद कुमार का कहना है कि मामले में जो भी दोषी होंगे उन्हें बक्शा नहीं जाएंगा। 


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता