ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

पीट-पीटकर पत्नी की कर दी बेरहमी से हत्या, घटना को अंजाम देने के बाद पति फरार

ARRAH: भोजपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां पति ने पीट-पीट कर पत्नी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वो मौके से फरार हो गया। घटना भोजपुर जिले के बिहिया थाना क

पीट-पीटकर पत्नी की कर दी बेरहमी से हत्या, घटना को अंजाम देने के बाद पति फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: भोजपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां पति ने पीट-पीट कर पत्नी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वो मौके से फरार हो गया। घटना भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के कटेया गांव की है। जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। 


स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची बिहिया थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। पत्नी की हत्या कर फरार पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मृतका की पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के कटेया गांव निवासी संतोष प्रसाद उर्फ भिखारी की 29 वर्षीया पत्नी गौरी देवी के रूप में हुई है। 


इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पति भिखारी ने पत्नी गौरी की हत्या क्यों कि इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस भिखारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उम्मीद की जा रही है जल्द ही वो सलाखों के पीछे होगा। मृतका के परिजन आरोपी पति पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। इलाके में इसी घटना की चर्चा हो रही है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता