ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

बिहार में रील्स बनाने के कारण पति ने पत्नी को मार डाला: धर्म के बंधन तोड़ कर जिससे शादी की थी उसका ही कत्ल किया

ARA: बिहार के एक युवक ने मजहब के बंधन को तोड़ कर जिस तलाकशुदा महिला से शादी की थी, उसका ही कत्ल कर डाला. पति-पत्नी में विवाद इस बात का था कि पत्नी सोशल मीडिया पर रील्स बनाती थी. पत

बिहार में रील्स बनाने के कारण पति ने पत्नी को मार डाला: धर्म के बंधन तोड़ कर जिससे शादी की थी उसका ही कत्ल किया
First Bihar
5 मिनट

ARA: बिहार के एक युवक ने मजहब के बंधन को तोड़ कर जिस तलाकशुदा महिला से शादी की थी, उसका ही कत्ल कर डाला. पति-पत्नी में विवाद इस बात का था कि पत्नी सोशल मीडिया पर रील्स बनाती थी. पति को ये बात इतनी नागवार गुजरी कि उसने पत्नी को मारा डाला. हद ये कि देर रात पत्नी को गला दबाकर मारने के बाद भी वह भागा नहीं और पूरी रात पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा. 




प्रेमकहानी का ऐसा अंत


घटना बिहार के आरा के नवादा थाना क्षेत्र के अनाईठ मोहल्ले में हुई. एक युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करने वाली पत्नी से नाराज होकर उसका कत्ल कर दिया. पुलिस ने पत्नी की हत्या करने वाले अनिल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. अनिल चौधरी अनाईठ बाजार में ही मिठाई की दुकान चलाता है. पुलिस के सामने उसने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर लिया है. 




अनिल चौधरी ने अपनी पूरी प्रेम कहानी पुलिस को बतायी है. उसने बताया कि करीब 10 साल पहले उसने धर्म के बंधन को तोड़ कर शादी किया था. उसे एक तलाकशुदा मुस्लिम महिला अन्नु खातून से प्यार हो गया था. अन्नु को पहले से बेटा भी था. अनिल चौधरी ने न सिर्फ उससे शादी किया बल्कि पहले पति से हुए बेटे को अपना बेटा भी माना. 




पत्नी का कत्ल करने वाले अनिल चौधरी ने पुलिस को बताया कि अन्नु इन दिनों रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रही थी. वह हर रोज कई वीडियो सोशल मीडिया पर डाल रही थी. अनिल ने उसे ऐसा करने से कई बार मना किया लेकिन वह मान नहीं रही थी. अनिल ने पुलिस को बताया कि अन्नु के वीडियो के कारण वह परिचितों और दोस्तों के बीच मजाक का पात्र बन गया था. लोग उसका मजाकर उड़ाते थे. 




पुलिस के मुताबिक रविवार की रात अनिल औऱ उसकी पत्नी के बीच रील्स बनाने को लेकर बहस हुई. अनिल ने अपनी पत्नी को कहा कि वह अपने मोबाइल से सोशल मीडिया का एप डिलीट कर दे लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया. इसके बाद नाराज अनिल ने गुस्से में गमछे से उसका गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई. 




रात भर पत्नी के शव के पास बैठ रहा

पत्नी की हत्या करने वाले अनिल चौधरी के पिता शिवशंकर चौधरी ने बताया कि रील्स बनाने को लेकर उनके बेटे और बहू में लगातार विवाद चल रहा था. बहू अन्नु मोबाइल पर अपना वीडियो बनाती थी और लोगों के बीच शेयर करती थी. इस पर अनिल को आपत्ति थी और वह कई दफे अपनी पत्नी को रील्स नहीं बनाने के लिए कह चुका था. रविवार की रात बेटा और बहू घर की दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में सोने गये थे. जबकि वे अपनी पत्नी के साथ नीचे के कमरे में सोए थे. शिवशंकर चौधरी की पत्नी सोमवार की सुबह साफ-सफाई के लिए जब दूसरी मंजिल पर गयी तो देखा कि बेटे-बहू के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है. कई बार आवाज देने पर भी जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो धक्का देकर गेट खोला गया. अंदर अन्नु की लाश पड़ी थी और वहीं अनिल भी बैठा था. 



मां ने पूछताछ की तो अनिल ने कहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. इसके बाद घऱ वालों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. सोमवार को अनिल के पिता ने ही पुलिस को मर्डर की जानकारी दी. इसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने पत्नी की हत्या करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया. उसने पुलिस के सामने भी हत्या की बात स्वीकार ली. थानेदार अविनाश कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. पुलिस के मुताबिक अन्नु की गर्दन पर जख्म के निशान दिख रहे हैं.

टैग्स