ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

भोजपुर में पुलिस का इकबाल खत्म, बदमाशों ने 7 दिन में 7 लोगों की कर दी हत्या

ARA: भोजपुर में इन दिनों अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसा लग रहा है कि भोजपुर अपराधियों के लिए सेफ जोन बन गया है। अपराधी आए दिन गोलीबारी, हत्या और लूट जैसी घटनाओं क

भोजपुर में पुलिस का इकबाल खत्म, बदमाशों ने 7 दिन में 7 लोगों की कर दी हत्या
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARA: भोजपुर में इन दिनों अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसा लग रहा है कि भोजपुर अपराधियों के लिए सेफ जोन बन गया है। अपराधी आए दिन गोलीबारी, हत्या और लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देकर आसानी से निकल जाते हैं। भोजपुर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में बदमाशों ने सात दिन के भीत सात लोगों की हत्या कर दी, जबकि कई लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया है। स्वर्ण व्यवसाई की हत्या का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि बेखौफ बदमाशों ने आरा शहर के पॉश इलाके में घर में घुसकर एक बुजुर्ग को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है। उधर, एक दूसरी घटना में अपराधियों ने दुकान से घर जा रहे एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी।


बताया जा रहा है कि नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा फ्रेंड्स कॉलोनी में घर का दरवाजा खुलवाकर अपराधियों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग शिव कुमार राय के सीने में गोली उतार दी और मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में घायल शिव कुमार राय को परिजन इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गए, जहां उनकी चिंताजनक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। किस कारण से शिव कुमार राय को बदमाशों ने गोली मारी फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


उधर, एक अन्य घटना में अपराधियों ने 15 साल के किशोर की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी है। मृतक किशोर मैट्रिक का छात्र था। सोमवार को वह अपनी दुकान से घर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने चाकू मारकर उसकी जान ले ली। घटना नगर थाना क्षेत्र के बलबत्रा मुहल्ले की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंचकर तफ्तीश में जुट गई है।


बता दें कि कुछ ही दिन पहले बदमाशों ने पटना और आरा के बड़े स्वर्ण कारोबारी हरिजी की अपहरण करने के बाद हत्या कर दी थी। लापता कारोबारी का तीन दिन बाद शव बरामद हुआ था। जिस दिन हरिजी की शव मिला उसी दिन अपराधियों ने भोजपुर के गड़हनी प्रखंड के कुरकुरी गांव में एक डीजे संचालक दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। दो दिन पहले भी अपराधियों ने दो किराना दुकानदारों पर गोली चला दी थी और धारदार हथियार से वार कर उन्हे घालय कर दिया था। इसके बाद भतीजे से अपने ही चाचा की चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया था।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता