ब्रेकिंग
Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम✦Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला✦Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम✦Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला✦Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश

बिहार: घर से लापता महिला का तालाब में मिला शव, पति पर ही लगा हत्या का आरोप

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में गुरुवार की सुबह तालाब से एक महिला का शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। महिला पिछले दो दिनों से अपने

बिहार: घर से लापता महिला का तालाब में मिला शव, पति पर ही लगा हत्या का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में गुरुवार की सुबह तालाब से एक महिला का शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। महिला पिछले दो दिनों से अपने घर से लापता थी।परिजनों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को तालाब में फेंक दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना सकरा थाना क्षेत्र के गन्नीपुर बेझा गांव की है।


मृतका की पहचान गन्नीपुर बेझा गांव निवासी मो. अली हुसैन की पत्नी गुड़िया खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुड़िया पिछले दो दिनों से अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं भी पता नहीं चल पा रहा था। इसी बीच गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने गुड़िया का शव गांव के बाहर स्थित पोखर में तैरता हुआ पाया। शव मिलने की खबर के बाद मौके पर पूरा गांव उमड़ पड़ा।


परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को तालाब से बाहर निकाला और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मायके वालों ने मृतका के पति और उसके ससुराल वालों पर हत्या कर शव को तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। परिजनों की मानें तो दो दिन पहले ही गुड़िया का पति हैदराबाद से घर आया था और उसके बाद से ही गुड़िया अचानक लापता हो गई थी। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा कर लेने का भरोसा दिलाया है। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता