ब्रेकिंग
Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar News: मुंबई में शादी और गेस्ट हाउस का सपना, फायरिंग केस में कैसे फंसा बिहार का ऋतिक?✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar News: मुंबई में शादी और गेस्ट हाउस का सपना, फायरिंग केस में कैसे फंसा बिहार का ऋतिक?

बिहार : भाई ने बहन के साथ की दरिंदगी, विरोध करने पर बुरी तरह से पीटा

BEGUSARAI : बेगूसराय जिले से भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. दरअसल, एक चचेरे भाई ने अपनी बहन के साथ दरिंदगी की. इतना ही नहीं विरोध करने पर उस

बिहार : भाई ने बहन के साथ की दरिंदगी, विरोध करने पर बुरी तरह से पीटा
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय जिले से भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. दरअसल, एक चचेरे भाई ने अपनी बहन के साथ दरिंदगी की. इतना ही नहीं विरोध करने पर उसने पीड़िता की खूब पिटाई भी की. जख्मी हालत में पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला बलिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. 


जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने अपने चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीड़िता ने बताया कि उसका चचेरा भाई उसके जबरदस्ती मकई के खेत में घसीटते हुए ले गया और वहां उसके साथ हैवानियत की. पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर उसका मुंह बंद कर दिया गया. इस घटना के बाद परिजनों में काफी दहशत का माहौल बना हुआ था. 


वहीं परिजनों ने इसकी सूचना बलिया थाना पुलिस को दी. बलिया थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है. वहीं बलिया थाना अध्यक्ष का कहना है कि रिश्ते में चचेरे भाई ने बहन के साथ दुष्कर्म किया है जिसको लेकर परिजनों के द्वारा आवेदन दिया गया है. इस आवेदन के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. आरोपी पुलिस कस्टडी में है और पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता