ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बिहार : देवर से शादी करने की जिद पर अड़ी भाभी, बच्चे के साथ थाने पहुंच किया हाई वोल्टेज ड्रामा

BHAGALPUR : भागलपुर में भाभी और देवर के बीच प्रेम प्रसंग का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। गुरुवार को महिला अपने 6 साल के बच्चे के साथ थाने पहुंच गई और देवर से शादी करने करने के ले

बिहार : देवर से शादी करने की जिद पर अड़ी भाभी, बच्चे के साथ थाने पहुंच किया हाई वोल्टेज ड्रामा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BHAGALPUR : भागलपुर में भाभी और देवर के बीच प्रेम प्रसंग का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। गुरुवार को महिला अपने 6 साल के बच्चे के साथ थाने पहुंच गई और देवर से शादी करने करने के ले जमकर हंगामा मचाया। एक भाभी का अपने देवर के प्रति ऐसा प्रेम देखकर थाने में मौजूद सभी पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। महिला का कहना था कि देवर उसे पत्नी की तरह रखता था।


दरअसल, जोगसर थाना क्षेत्र के काली ठाकुर लेन निवासी कारू तुरी की शादी गोड्डा धमनी की रहने वाली सुलोखा के साथ 10 साल पहले हुई थी। 6 साल पहले एक सड़क हादसे में कारू तुरी की मौत के बाद एक महीने की गर्भवती सुलोखा अपने मायके जाकर रहने लगी थी। इस बीच कारू तुरी का छोटा भाई बंटी तुरी अपने भाई के ससुराल भाभी से मिलने के लिए आता रहता था। दोनों देवर-भाभी मिलने लगे और नजदीकियां बढ़ने लगी।


महिला का कहना है कि दोनों ने परिवार वालों की रजामंदी के बाद कागजी तौर पर शादी कर ली है। सुलोखा का कहना है कि बंटी तुरी ने पत्नी बनाकर काफी दिनों तक उसे अपने साथ रखा। लेकिन अब बंटी के परिवार के लोग उसकी शादी दूसरी जगह करना चाहते हैं। इस बात की जानकारी मिलते ही वह अपनी मां के साथ झारखंड से बिहार पहुंच गई।


वहीं सुलेखा के देवर बंटी तुरी का कहना है कि उसने सुलेखा से शादी नहीं की है। भाभी और उसकी मां ने जबरन उससे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए थे। जब दोनों को पता चला कि उसकी शादी हो रही है तो यहां पहुंच गई। भागलपुर के जोगसर थाना पहुंची महिला ने पुलिस को अपनी शादी के कागजात दिखाते हुए कोर्ट जाने की बात कही है। वहीं बंटी तुरी ने अपनी भाभी के साथ रहने से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश में जुटी है।