ब्रेकिंग
लोक आस्था का महापर्व छठ: बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी के घर खरना का प्रसाद खाने पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी✦अक्षरा सिंह के घर से प्रसाद खाकर निकले अनंत सिंह, पत्रकारों के देखते ही बोले. 25 तारीख को आपलोग जरूर आईएगा, कार्ड छूट गया हो तो माफ कीजिएगा✦छठ महापर्व की रौनक: नितिन नवीन के घर पहुंचे राज्यपाल-सीएम, अक्षरा सिंह के घर अनंत सिंह ने खाया प्रसाद✦छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦लोक आस्था का महापर्व छठ: बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी के घर खरना का प्रसाद खाने पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी✦अक्षरा सिंह के घर से प्रसाद खाकर निकले अनंत सिंह, पत्रकारों के देखते ही बोले. 25 तारीख को आपलोग जरूर आईएगा, कार्ड छूट गया हो तो माफ कीजिएगा✦छठ महापर्व की रौनक: नितिन नवीन के घर पहुंचे राज्यपाल-सीएम, अक्षरा सिंह के घर अनंत सिंह ने खाया प्रसाद✦छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार

भागलपुर में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

BHAGALPUR : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने में पूरी तरह फेल साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है भागलपुर से जिले से जहां अपराधियों ने एक युवक को गोली मा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने में पूरी तरह फेल साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है भागलपुर से जिले से जहां अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


गोली लगने से युवक जख्मी
वारदात भागलपुर जिले के नवगछिया इलाके की है. जहां खरीक थाना के अंबो के पास अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक युवक गोली लगने के कारण गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. जख्मी युवक की पहचान गोपालपुर थाना इलाके के लतरा के रहने वाले मुरारी कुमार के रूप में की गई है. 


जमीन विवाद में मारी गोली
घायल के परिजनों ने पुलिस को घटना की खबर दी. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. खरीक थानाध्यक्ष के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. घायल मुरारी कुमार को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. 



टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता