ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

भागलपुर में 15 लाख की लूट, कपड़ा कारोबारी को अपराधियों ने बनाया निशाना

BHAGALPUR : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक ताजा खबर भागलपुर जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने लूट की एक बड़ी घटना को अं

भागलपुर में 15 लाख की लूट, कपड़ा कारोबारी को अपराधियों ने बनाया निशाना
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR :  बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक ताजा खबर भागलपुर जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. नवगछिया में अपराधी 15 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. मामला सामने आने के बाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है.


घटना भागलपुर जिले के नवगछिया की है, जहां झंडापुर बाजार में एक कपड़ा कारोबारी से 15 लाख रुपये की लूट हुई है. कपड़ा कारोबारी के घर पर बदमाशों ने लूटपाट करते हुए 15 लाख रुपया नकद के साथ-साथ ज्वेलरी भी लूट लिया. 


पीड़िता पकड़ा कारोबारी विनोद जैन ने बताया कि उनकी 62 वर्षीय पत्नी वंदना जैन कैंसर से पीड़ित हैं, पत्नी के इलाज के लिए उन्होंने 4 कट्ठा जमीन बेच कर घर में रकम को रखा था. थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार शनिवार की रात एक बदमाश वेंटिलेटर के सहारे कमरे में घुस गया और फिर चुपके से अंदर से कुंडी को खोल दिया. इसके बाद सारे बदमाश अंदर आ गए और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. 


थाना प्रभारी मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि पीड़ित के द्वारा 6 बदमाशों के होने की बात कही जा रही है.  फिलहाल मामले को दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें