ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

भागलपुर ब्लास्ट मामला: पीड़ित परिवार से मिले शाहनवाज, बोले..सरकार आपकी पूरी मदद करेगी..दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

BHAGALPUR: भागलपुर में शुक्रवार को एक घर में हुए धमाके से 14 लोगों की मौत हो गई थी। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि आसपास के तीन घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। धमाके की गूंज से लोग

भागलपुर ब्लास्ट मामला: पीड़ित परिवार से मिले शाहनवाज, बोले..सरकार आपकी पूरी मदद करेगी..दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में शुक्रवार को एक घर में हुए धमाके से 14 लोगों की मौत हो गई थी। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि आसपास के तीन घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। धमाके की गूंज से लोग सहम गए थे। आज पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे बिहार के उद्योग मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि सरकार आपकी पूरी मदद करेगी दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 


इस घटना पर दुख जताते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मेरा भागलपुर से गहरा रिश्ता रहा है मैं बाहर था जैसे ही इस हादसे की जानकारी हुई पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच गया। पीड़ित परिवार से मिलकर पूरी घटना की जानकारी हमने ली है। यह बहुत दुखद घटना है। जो लोग बेघर हुए है उनके परिवार की भी चिंता करनी है। पीड़ित परिवार को सात्वना देते हुए उनकी हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए शाहनवाज ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे वे बचेंगे नहीं। उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


शाहनवाज ने कहा कि खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर शोक जताया है। यहां की पूरी स्थितियों की जानकारी मुख्यमंत्री जी को देंगे। इस हादसे में कई लोग हताहत हुए है कई लोगों के मकान जमीनदोज हो गये है। यह जांच का विषय है पूरी जांच रिपोर्ट आ जाएगी उसके बाद ही कोई राय बनेगी। यह बहुत ही भीषण हादसा है जो लोग बेघर हुए है उनके परिवारों की चिंता अब करनी है।   


गौरतलब है कि भागलपुर का काजवलीचक मोहल्ला 14 साल बाद एक बार फिर भीषण धमाके का गवाह बना था। यहां शुक्रवार को एक घर में हुए धमाके से 14 लोगों की मौत हो गई थी। ये धमाका इतना जबरदस्त था कि आस-पास के तीन घरों को इससे भारी नुकसान पहुंचा है। लोगों का यह आरोप था कि यहां पटाखे बनाने का काम कई वर्षो से चल रहा था। इसकी शिकायत भी थाने में दर्ज की गई थी। काम में लापरवाही के आरोप में तातारपुर के थाना प्रभारी संजय कुमार सुधांशु को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।


इस घटना के संबंध में डीजीपी एस के सिंघल ने बताया था कि जिस घर में धमाका हुआ उसका मालिक मोहम्मद आजाद था। जिसने लीलावती देवी को यह मकान किराए पर दिया था। लीलावती देवी का परिवार पहले से ही पटाखा बनाने का काम करता था। इन लोगों के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस नहीं था और वे अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम करते थे।


ब्लास्ट की इस घटना में लीलावती देवी के घर के पांच लोगों सहित 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हो गए। घटनास्थल से पटाखा बनाने के रैपर, बड़ी मात्रा में बारूद के साथ अन्य सामान बरामद किए गए थे। शुरुआती जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में तातारपुर के थाना प्रभारी संजय कुमार सुधांशु को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता