ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

भागलपुर ब्लास्ट मामला: ATS को मिली जांच की जिम्मेवारी, आतंकी कनेक्शन की होगी जांच, पटना से ATS और BDDS की टीमें रवाना

PATNA : भागलपुर में हुए ब्लास्ट की जांच का जिम्मा बिहार ATS को मिला है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने इस घटना की जांच के लिए आदेश जारी कर दिया है। शुक्रवार को ATS और BDDS की टीम पटना से

भागलपुर ब्लास्ट मामला: ATS को मिली जांच की जिम्मेवारी, आतंकी कनेक्शन की होगी जांच, पटना से ATS और BDDS की टीमें रवाना
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : भागलपुर में हुए ब्लास्ट की जांच का जिम्मा बिहार ATS को मिला है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने इस घटना की जांच के लिए आदेश जारी कर दिया है। शुक्रवार को ATS और BDDS की टीम पटना से भागलपुर के लिए रवाना हो गई। शुरुआत में पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट की बात सामने आने के बाद अब दूसरे एंगल से भी ब्लास्ट की जांच की जाएगी। गुरुवार को हुए विस्फोट में अबतक 14 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं।


मामले में तातारपुर थानाध्यक्ष की लापरवाही सामने आने के बाद जिले के एसएसपी ने थानेदार सुधांशु कुमार को सस्पेंड कर दिया है। तातारपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात हुए भीषण धमाके ने पूरे शहर को दहला दिया। विस्फोट इतना जोरदार था कि चार मकान ध्वस्त हो गए। धमाके की गूंज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। पूरे मामले पर बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर जानकारी दी कि तातारपुर थानाध्यक्ष सुधांशु कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है।


डीजीपी एसके सिंघल के मुताबिक, जिस मकान में ब्लास्ट हुआ, वहां अवैध तरीके से पटाखा बनाने का काम चलता था। गलत तरीके से केमिकल यूज करने के कारण धमाके की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन इस धमाके की जांच अब आतंकी कनेक्शन को नजर में रखते हुए भी की जाएगी।


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विस्फोट की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और डीजीपी को बुलाकर घटना की विस्तृत जानकारी ली थी। इससे पहले ब्लास्ट की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बातचीत की थी और घटना पर दुख व्यक्त किया था।


गौरतलब है कि भागलपुर में बम बनाते समय हुए विस्फोट में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शहर के काजवली चक इलाके में गुरुवार रात करीब 11.30 बजे बम फटने से चार घर ढह गए थे। पुलिस को मलबे से भारी मात्रा में बारूद और काफी संख्या में लोहे की कीलें मिली हैं। इस वजह से पुलिस बम ब्लास्ट के एंगल से भी जांच कर रही है।