ब्रेकिंग
पटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपरपटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपर

भाभी से अवैध संबंध में देवर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, पिता और भाई ने मिलकर घटना को दिया अंजाम

JAMUI: भाभी से अवैध संबंध के कारण देवर की हत्या कर दी गयी। इस घटना को अंजाम मृतक के पिता और भाई ने मिलकर दिया। कुल्हाड़ी से काटकर पहले हत्या की फिर शव को खेत में फेंक दि

भाभी से अवैध संबंध में देवर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, पिता और भाई ने मिलकर घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

JAMUI: भाभी से अवैध संबंध के कारण देवर की हत्या कर दी गयी। इस घटना को अंजाम मृतक के पिता और भाई ने मिलकर दिया। कुल्हाड़ी से काटकर पहले  हत्या की फिर शव को खेत में फेंक दिया। मामले का खुलासा जमुई पुलिस ने किया है। जिस कुल्हाड़ी से हत्या की गयी थी उसे भी बरामद किया गया है। वही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि बड़ा भाई मौके से फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


घटना जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के फोकसा गांव की है। जहां धान के खेत से शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतक की पहचान 32 वर्षीय भरत मांझी के रूप में की है। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आज इस मामले का उद्भेदन कर लिया। हत्या को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि सगा बाप और भाई ही कातिल निकला। जिसके बाद घटना के 12 घंटे के भीतर आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि आरोपी भाई अभी भी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि फोकसा गांव में एक व्यक्ति कि हत्या कर शव को धान के खेत में छिपा दिया गया था। घटना की सूचना जमुई एसपी चंद्र प्रकाश को दी गई जिसके बाद झाझा सीडीपीओ के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया गया। जिसमें थानाध्यक्ष संजय कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी को भी शामिल किया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाया। वही जांच में जुटी पुलिस को  पूछताछ में इस बात का पता चला कि मृतक भरत मांझी तीन भाई है। जिसमें सबसे छोटा भाई बेंगलुरु में काम करता है। 


वही बड़ा भाई जानो मांझी, उनकी पत्नी, जानो मांझी के पिता बेनी मांझी सभी एक साथ झाझा प्रखंड के पोक्सो गांव में रहते हैं। वही मृतक भरत मांझी भाईयों में मांझिल था। भरत मांझी का अवैध संबंध अपने ही बड़े भाई जानो मांझी की पत्नी से था। इस बात की भनक बड़े भाई को लग गई जिसके बाद पिता जानो मांझी के साथ मिलकर उसने कुल्हाड़ी से काटकर भरत मांझी की निर्मम हत्या कर दी और शव को धान के खेत में ले जाकर छिपा दिया। 


पुलिस ने घटना का खुलासा 12 घंटे के भीतर किया है। बेनी मांझी को फोकसा क्षेत्र से भागने के दौरान पुलिस ने खदेड़कर गिरफ्तार किया। वही घटना में इस्तेमाल किये गये खून लगा कुल्हाड़ी भी बरामद किया है। झाझा एसडीपीओ ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी भाई जानो मांझी को भी गिरफ्तार किया जाएगा। अभी वो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जानो मांझी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता