ब्रेकिंग
जन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिसबिहार में इंवेस्टमेंट का दिखावा ! तीन मंत्रियों को 'दुबई' से आया बुलावा... AIM Congress 2026 में होंगे शामिल, निवेशकों को देंगे न्योता, बड़ा सवाल- निवेशक आएंगे या...? नेपाल में भूस्खलन के बाद बढ़ा गंडक में फ्लैश फ्लड का खतरा, उत्तर बिहार में अलर्ट; तटबंधों पर चौकसीसारण के माही नदी का तटबंध टूटने से 8 गांव प्रभावित, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने लिया जायजाबारिश के बीच तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंकाजन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिसबिहार में इंवेस्टमेंट का दिखावा ! तीन मंत्रियों को 'दुबई' से आया बुलावा... AIM Congress 2026 में होंगे शामिल, निवेशकों को देंगे न्योता, बड़ा सवाल- निवेशक आएंगे या...? नेपाल में भूस्खलन के बाद बढ़ा गंडक में फ्लैश फ्लड का खतरा, उत्तर बिहार में अलर्ट; तटबंधों पर चौकसीसारण के माही नदी का तटबंध टूटने से 8 गांव प्रभावित, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने लिया जायजाबारिश के बीच तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

बेऊर थानेदार पर गंभीर आरोप, बेटे की लाश मांगने पर सास-बहू को थप्पड़ मारने और गाली देने का आरोप

PATNA: बेटे की लाश मांगने थाने पहुंची एक महिला को थानेदार ने थप्पड़ जड़ दिया और भद्दी-भद्दी गालियां भी दी। महिला ने यह आरोप पटना के बेऊर थानेदार अतुलेश कुमार पर लगाया है। थाने

बेऊर थानेदार पर गंभीर आरोप, बेटे की लाश मांगने पर सास-बहू को थप्पड़ मारने और गाली देने का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बेटे की लाश मांगने थाने पहुंची एक महिला को थानेदार ने थप्पड़ जड़ दिया और भद्दी-भद्दी गालियां भी दी। महिला ने यह आरोप पटना के बेऊर थानेदार अतुलेश कुमार पर लगाया है। थानेदार के इस व्यवहार से गुस्साएं लोग अनीसाबाद गोलंबर के पास धरना पर बैठ गये। जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। करीब एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। सचिवालय एएसपी काम्या मिश्रा ने पूरे मामले की जानकारी ली और लोगों को समझा-बुझाकर यातायात को बहाल कराया। काम्या मिश्रा ने फोन पर ही बेऊर थानेदार की जमकर क्लास लगा दी। फिलहाल एएसपी आगे की कार्रवाई में जुट गयीं हैं। 


मामला विक्की पासवान के किडनैपिंग और हत्या से जुड़ा है। जो बेऊर इलाके का करने वाला था और जिसकी लाश पुलिस को मोतिहारी में मिली थी। इस मामले में 13 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। विक्की की मां आशा देवी ने बताया कि वह अपनी बहू को लेकर बेऊर थाने गयी हुई थी और बेटे की लाश की मांग कर रही थी तभी गुस्साएं थानेदार अतुलेश कुमार ने सास-बहू को थप्पड़ मार दिया और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। जिसके बाद दोनों सास-बहू को थाने से भगाया गया।


थानेदार के इस रवैय्ये की जानकारी जब परिजनों और स्थानीय लोगों को मिली तब लोगों ने अनीसाबाद गोलंबर को जाम कर दिया और थानेदार पर कार्रवाई की मांग करने लगे। करीब एक घंटे तक अनीसाबाद मुख्य मार्ग पर गाड़ियों का परिचालन बाधित रहा। इसकी सूचना मिलते ही गर्दनीबाग पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद सचिवालय एएसपी काम्या मिश्रा ने पूरे मामले की जानकारी ली और लोगों को समझा-बुझाकर यातायात को बहाल कराया। काम्या मिश्रा ने फोन पर ही बेऊर थानेदार की जमकर क्लास लगा दी। फिलहाल एएसपी आगे की कार्रवाई में जुट गयीं हैं।