ब्रेकिंग
बक्सर में NH-922 पर मौत बनकर दौड़ा ट्रक! बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर गई दोनों की जान✦शादी समारोह में पहुंचते ही गिरफ्तार हुआ पूर्व JDU नेता बाबर मल्लिक, डेढ़ साल से पुलिस को दे रहा था चकमा✦ पटना में सुबह-सुबह मर्डर से सनसनी! बाइक से घर से निकला 19 साल का रोशन, सिर में गोली मारकर हत्या; मौके से पिस्टल बरामद✦बाजार समिति गेट के सामने ठेले पर मिला अधेड़ का शव, मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की मेहंदी में मां नीलम देवी ने मचाया धमाल, 'मेहंदी लगा के रखना' पर झूमी; VIDEO हो रहा वायरल... ✦बक्सर में NH-922 पर मौत बनकर दौड़ा ट्रक! बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर गई दोनों की जान✦शादी समारोह में पहुंचते ही गिरफ्तार हुआ पूर्व JDU नेता बाबर मल्लिक, डेढ़ साल से पुलिस को दे रहा था चकमा✦ पटना में सुबह-सुबह मर्डर से सनसनी! बाइक से घर से निकला 19 साल का रोशन, सिर में गोली मारकर हत्या; मौके से पिस्टल बरामद✦बाजार समिति गेट के सामने ठेले पर मिला अधेड़ का शव, मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की मेहंदी में मां नीलम देवी ने मचाया धमाल, 'मेहंदी लगा के रखना' पर झूमी; VIDEO हो रहा वायरल...

महिला की संदिग्ध हालत में मौत, दहेज हत्या का आरोप; ससुराल वाले घर छोड़कर फरार

Bihar Crime News: बेतिया के लौकरिया मिश्री टोला में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। परिजनों ने दहेज को लेकर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के लौकरिया मिश्री टोला वार्ड संख्या-7 में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने दहेज में दी गई बाइक की बाकी किस्त को लेकर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से पूरा ससुराल पक्ष फरार बताया जा रहा है।


मृतका की पहचान दीपावली देवी के रूप में हुई है। उनकी शादी वर्ष 2024 में सागर साह से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही दीपावली को दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।


मृतका की मां पूनम देवी के अनुसार, शादी में मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान दिए गए थे, लेकिन बाइक की दो किस्तें बाकी थीं। इसी बकाया राशि को लेकर ससुराल पक्ष लगातार दबाव बना रहा था और दीपावली को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था।


परिजनों ने बताया कि बुधवार देर रात उन्हें सूचना मिली कि दीपावली की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जब वे ससुराल पहुंचे तो वह घर के बाहर मृत अवस्था में पड़ी मिली। इसके बाद मामले की जानकारी डायल 112 और बिहार पुलिस को दी गई।


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की।


मायके पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद से ससुराल के सभी सदस्य फरार हैं। साथ ही मृतका की छह माह की बच्ची भी घर में नहीं मिली, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता