ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के मखाना-लीची समेत कई प्रोडक्ट्स अब विदेशों में मचाएंगे धूम! CM सम्राट का बड़ा ऐलान, DM-SP को मिला खास टास्क✦Bihar News : शादी में शामिल होने जा रहे थे 3 दोस्त, रास्ते में काल बनी तेज रफ्तार आई-20; बक्सर में 4 की मौत, 4 घायल✦Bihar News: 10 हजार रुपये भत्ता पाने वाले प्रखंड प्रमुख के घर मिले 30 लाख कैश, 5 साल में खरीदी 14 जमीन; EOU की रेड में बड़ा खुलासा✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦Bihar News: बिहार के मखाना-लीची समेत कई प्रोडक्ट्स अब विदेशों में मचाएंगे धूम! CM सम्राट का बड़ा ऐलान, DM-SP को मिला खास टास्क✦Bihar News : शादी में शामिल होने जा रहे थे 3 दोस्त, रास्ते में काल बनी तेज रफ्तार आई-20; बक्सर में 4 की मौत, 4 घायल✦Bihar News: 10 हजार रुपये भत्ता पाने वाले प्रखंड प्रमुख के घर मिले 30 लाख कैश, 5 साल में खरीदी 14 जमीन; EOU की रेड में बड़ा खुलासा✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी

खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, भूमि विवाद में हत्या की आशंका

Bihar Crime News: पश्चिम चंपारण के बेतिया में गन्ने के खेत में पेड़ से लटका युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने भूमि विवाद में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: पश्चिम चंपारण के बेतिया में गोपालपुर थाना क्षेत्र के घोघा तिवारी टोला में शुक्रवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान घोघा तिवारी टोला निवासी राधेश्याम तिवारी के पुत्र बंटी तिवारी के रूप में हुई है।



जानकारी के अनुसार, बंटी गुरुवार की शाम घोघा चौक से मोबाइल लाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार की सुबह घर के समीप गन्ने के खेत में उसका शव पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।



घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। परिजनों ने जमीन विवाद को लेकर युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस फिलहाल हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।



इकलौते पुत्र की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, भाई का शव देखकर बहन भी बदहवास हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता