ब्रेकिंग
Bihar Holiday Calendar 2027: बिहार में अगले साल कितनी छुट्टियां? सरकार ने जारी किया कैलेंडर, देखें पूरी लिस्ट✦मजबूत नींव से संवरेगा भविष्य: GOAL के प्री-फाउंडेशन प्रोग्राम ने विद्यार्थियों को दिखाई सफलता की सही राह✦आरा रिटायर कस्टम अधिकारी हत्याकांड में थानेदार पर गिरी गाज, आरोपितों से सांठगांठ पर SP ने किया सस्पेंड✦पटना में शवों के अंतिम संस्कार पर संकट, बांस घाट की तीनों मशीनें खराब ✦सरकार को अपराधी चलाएंगे, तो अच्छे समाज की उम्मीद कैसे? प्रशांत किशोर का NDA पर हमला✦Bihar Holiday Calendar 2027: बिहार में अगले साल कितनी छुट्टियां? सरकार ने जारी किया कैलेंडर, देखें पूरी लिस्ट✦मजबूत नींव से संवरेगा भविष्य: GOAL के प्री-फाउंडेशन प्रोग्राम ने विद्यार्थियों को दिखाई सफलता की सही राह✦आरा रिटायर कस्टम अधिकारी हत्याकांड में थानेदार पर गिरी गाज, आरोपितों से सांठगांठ पर SP ने किया सस्पेंड✦पटना में शवों के अंतिम संस्कार पर संकट, बांस घाट की तीनों मशीनें खराब ✦सरकार को अपराधी चलाएंगे, तो अच्छे समाज की उम्मीद कैसे? प्रशांत किशोर का NDA पर हमला

बेतिया में पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद अपराधियों ने मारी छह गोली

BETTIAH: बेतिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां पूर्व मुखिया जितेन्द्र सिंह की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी हैं। बताया जाता है कि मझौलिया प्रखंड के महना पंचायत के पूर्व मुखिया जितेंद्

बेतिया में पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद अपराधियों ने मारी छह गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां पूर्व मुखिया जितेन्द्र सिंह की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी हैं। बताया जाता है कि मझौलिया प्रखंड के महना पंचायत के पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह को अपराधियों ने बानुछापर रेलवे गुमटी के पास गोली मारी है।


पूर्व मुखिया को एक के बाद एक छह गोली मारी गई है। स्थानीय लोगों ने पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। बताया जाता है कि पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह ठेकेदारी करते थे। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है। 


इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना को लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। आक्रोशित लोगों ने पुलिस से मामले की जांच कर हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। वही इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

टैग्स