ब्रेकिंग
Anant Singh : बाढ़ में नीतीश कुमार को विजय कृष्ण की चुनौती, मोकामा में अनंत के भाई को हराकर सूरजभान का बढ़ता दबदबा; तभी चांदी के सिक्कों से अनंत ने बदल दी सियासत की कहानी✦Bihar News: बिहार में 3 इंजीनियरों पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, एक पर 3 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप✦Bihar News : पटना में 90 फीट के रावण का होगा दहन, बारिश से बचाने के लिए अपनाया गया खास तरीका✦Bihar News: बिहार में दुर्गा पूजा पर सख्ती! लाउडस्पीकर-डीजे पर रोक, दंगा रोकने के लिए तैनात होगा विशेष दस्ता✦Bihar News: पटना से औरंगाबाद जाने वालों के लिए बड़ी खबर! दाउदनगर में बनेगा फोरलेन बाईपास, 136 करोड़ रुपये का टेंडर जारी✦Anant Singh : बाढ़ में नीतीश कुमार को विजय कृष्ण की चुनौती, मोकामा में अनंत के भाई को हराकर सूरजभान का बढ़ता दबदबा; तभी चांदी के सिक्कों से अनंत ने बदल दी सियासत की कहानी✦Bihar News: बिहार में 3 इंजीनियरों पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, एक पर 3 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप✦Bihar News : पटना में 90 फीट के रावण का होगा दहन, बारिश से बचाने के लिए अपनाया गया खास तरीका✦Bihar News: बिहार में दुर्गा पूजा पर सख्ती! लाउडस्पीकर-डीजे पर रोक, दंगा रोकने के लिए तैनात होगा विशेष दस्ता✦Bihar News: पटना से औरंगाबाद जाने वालों के लिए बड़ी खबर! दाउदनगर में बनेगा फोरलेन बाईपास, 136 करोड़ रुपये का टेंडर जारी

बिहटा में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, घटनास्थल पर ही पत्नी की मौत, पति की हालत नाजुक

PATNA: राजधानी पटना से सटे बिहटा से बड़ी खबर आ रही है। तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। इस हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पति गंभीर रूप स

बिहटा में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, घटनास्थल पर ही पत्नी की मौत, पति की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना से सटे बिहटा से बड़ी खबर आ रही है। तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। इस हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के इंटवा दोघड़ा की है जहां एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। 


घटना की सूचना मिलने के बाद बिहटा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से ट्रक को जब्त किया। वही ड्राइवर और खलासी को हिरासत में लिया। मृतका की लाश को पोस्टमार्टम में भेजा गया है वही घायल पति को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतका की पहचान बिक्रम के रानी तालाब थाना के महेंद्र नगर निवासी निवासी 46 वर्षीया शोभा शर्मा के रूप में हुई है। वही घायल की पहचान मृतका के 56 वर्षीय पति राजनंदन शर्मा के तौर पर हुई है। 


मिली जानकारी के अनुसार बाइक से राजनंदन शर्मा पत्नी शोभा शर्मा का इलाज करवाने भोजपुर के अखगांव गए हुए थे। इलाज कराकर घर लौटने के दौरान बिहटा थाना क्षेत्र के इंटवा गांव के पास पंहुचने पर विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने सामने से धक्का मार दिया। जिससे बाइक के पीछे बैठी शोभा देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि पति राजनंदन शर्मा बुरी तरह घायल हो गये। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता