ब्रेकिंग
Bihar Daroga Exam Cancelled : बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की बड़ी सूचना; जल्द घोषित होगी नई तारीखबिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्जबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकBihar Daroga Exam Cancelled : बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की बड़ी सूचना; जल्द घोषित होगी नई तारीखबिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्जबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनक

बेखौफ अपराधियों ने बीच बाजार में व्यवसायी को मारी गोली, दुकान खोलने जा रहा था शख्स

ARRAH: खबर बिहार के आरा की है, जहां अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को खुली चुनौती दी है। गुरुवार की सुबह अपराधियों ने दिनदहाड़े हत्या की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यह घटना

बेखौफ अपराधियों ने बीच बाजार में व्यवसायी को मारी गोली, दुकान खोलने जा रहा था शख्स
Desk
2 मिनट

ARRAH: खबर बिहार के आरा की है, जहां अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को खुली चुनौती दी है। गुरुवार की सुबह अपराधियों ने दिनदहाड़े हत्या की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यह घटना शहर के टाउन थाना क्षेत्र के जेल रोड की है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात अपराधियों ने जेल रोड के एक व्यवसायी को अपना निशाना बनाते हुए उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। 


बदमाशों ने व्यवसायी को चार गोली मारी है। गोली लगने से व्यवसायी जख्मी होकर नीचे गिर गया। स्थानीय लोगो ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां उसकी गंभीर स्तिथि को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पुरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 


जानकारी के अनुसार, बाइक सवार अपराधियों ने व्यवसायी पर उस वक़्त ताबड़तोड़ फायरिंग की जब वो अपनी दुकान खोलने जा रहा था। मृतक व्यवसायी का जेल रोड में इलेक्ट्रॉनिक अप्लाएंसेज और पंखे का दुकान है। मृतक की पहचान प्रफुल्ल चंद्र जैन के बेटे सलील जैन के रूप में हुई है। सुचना मिलने पर पहुंची पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। 


टैग्स