ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Bihar Crime News: बिहार में डबल मर्डर से सनसनी, एकसाथ मिले दो लोगों के शव; सजा-ए-मौत ऐसी की रूह कांप जाए

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने एकसाथ दो लोगों का शव बरामद किया है। दोनों की हत्या इतनी बेरहमी से की गई है कि किसी की भी रूह का

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने एकसाथ दो लोगों का शव बरामद किया है। दोनों की हत्या इतनी बेरहमी से की गई है कि किसी की भी रूह कांप जाए। कई थाने की पुलिस और जिले के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के वास्तु विहार के समीप हैरपुर की है।


जानकारी के मुताबिक, दो मजदूरों का शव मिला है और दोनों शव का हाथ बंधा हुआ है। सीमेंट के पन्नी में लिपटा हुआ है दोनों का शव बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कई थाने की पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है हालांकि शव पहचान नहीं हो सकी है।


दोनों को शव 200 मीटर की दूरी पर अलग-अलग जगह पर मिला है। दोनों का सिर कुचला हुआ है और दोनों का हाथ पैर बांधकर अलग-अलग जगह फेंक दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मनीष, सदर डीएसपी सुबोध कुमार, साइबर डीएसपी इमरान अहमद सहित कई थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता