ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

संदेहास्पद स्थिति में मिली पान दुकानदार की डेड बॉडी, परिजनों में जताई मर्डर की आशंका

BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक पान दुकानदार की संदेहास्पद स्थिति में लाश मिलने से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई है. घटना एफसीआई थाना क्षेत

संदेहास्पद स्थिति में मिली पान दुकानदार की डेड बॉडी, परिजनों में जताई मर्डर की आशंका
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक पान दुकानदार की संदेहास्पद स्थिति में लाश मिलने से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई है. घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के जागीर टोला वार्ड संख्या 24 बीहट की है. मृत व्यक्ति की पहचान एफसीआई थाना अंतर्गत वार्ड संख्या 24 जागीर टोला बिहट निवासी अशोक चौधरी के 32 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई है.


परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि मृतक बिहट चांदनी चौक स्थित अपने पान दुकान की साफ सफाई करने के बाद घर आकर खाना पीना खाकर दुकान में  पूजा के नाम पर घर से निकल गया था. देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ अता पता नहीं चला. सुबह होने पर लोगों ने तलाब में लाश देखने के बाद इस घटना की जानकारी दी. पहचान होते ही घरों में कोहराम मच गया.


परिजनों ने बताया कि गले से सोने की चेन गायब है. उन्होंने बताया कि तलाब के पास काफी दिनों पूर्व से जुए का खेल होता है. उन्होंने आशंका जताई है कि लूटपाट के बाद  उसके बेटे की हत्या कर लाश को छिपाने के लिए पानी में फेंक दिया. घटना की खबर मिलते ही एफसीआई थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता