ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टBihar News : बिहार के 6 नए टाउनशिप में जमीन का होगा पूरा सर्वे, मालिकों की बनेगी सूची; जानिए क्या-क्या बदलेगाBihar News : पानी उतरा तो सामने आई तबाही की तस्वीर, बिहार में 1050 सड़कें बर्बाद; मरम्मत पर खर्च होंगे ₹1000 करोड़Bihar News: दानापुर में अग्निवीर भर्ती कल से, 11 हजार युवा देंगे दौड़ की परीक्षा; जूते पहनकर होगी रेसBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 23 से 26 सितंबर तक बारिश का अलर्ट; पटना समेत इन इलाकों में बढ़ेगी उमसBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टBihar News : बिहार के 6 नए टाउनशिप में जमीन का होगा पूरा सर्वे, मालिकों की बनेगी सूची; जानिए क्या-क्या बदलेगाBihar News : पानी उतरा तो सामने आई तबाही की तस्वीर, बिहार में 1050 सड़कें बर्बाद; मरम्मत पर खर्च होंगे ₹1000 करोड़Bihar News: दानापुर में अग्निवीर भर्ती कल से, 11 हजार युवा देंगे दौड़ की परीक्षा; जूते पहनकर होगी रेसBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 23 से 26 सितंबर तक बारिश का अलर्ट; पटना समेत इन इलाकों में बढ़ेगी उमस

घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी; ये रही वजह

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बदमाशों ने घर में सो रही बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। लोगों की भारी भीड़

घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी; ये रही वजह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बदमाशों ने घर में सो रही बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई है। संपत्ति विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना शाम्हो थाना क्षेत्र के जगन सैदपुर गांव की है। 


मृतक महिला की पहचान जगन सैदापुर निवासी साजो यादव की पत्नी सीमा देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। अहले सुबह हुई इस गोलीबारी के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


पूरे मामले पर बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि सोमवार की रात करीब 8:30 बजे महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शुरुआती जांच में संपत्ति विवाद को लेकर संतोष यादव द्वारा गोली मारकर हत्या कर ने की बात सामने आई है।। मृतक महिला पिछले 10 साल से अपने रिश्तेदार के साथ रहती थी। फिलहाल हत्या की सही वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता