ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Bihar Crime News: फ्री फायर गेम खेलने के लिए रिचार्ज नहीं हुआ, तो किशोर ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में मची सनसनी

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़ी गाछी वार्ड-45 में शनिवार दोपहर एक 13 वर्षीय किशोर रवि कुमार ने मोबाइल गेम की लत के कारण अपनी जान दे दी।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़ी गाछी वार्ड-45 में शनिवार दोपहर एक 13 वर्षीय किशोर रवि कुमार ने मोबाइल गेम की लत के कारण अपनी जान दे दी। मृतक के पिता का नाम चंदन तांती है। रवि के परिवार में उसके दो भाई और एक बहन हैं।


परिजनों के अनुसार, रवि कई दिनों से मोबाइल में फ्री फायर गेम खेलने के लिए रिचार्ज कराने की जिद कर रहा था। शनिवार को मोबाइल रिचार्ज न होने पर किशोर नाराज होकर अपने कमरे में चला गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह अपने दादा शंकर तांती के साथ घर पर था, जबकि उसके माता-पिता काम के सिलसिले में बाहर मजदूरी कर रहे थे।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और परिजनों को सौंप दिया। अचानक हुई इस घटना ने पूरे इलाके में शोक और सदमे का माहौल पैदा कर दिया।


स्थानीय लोगों ने कहा कि मोबाइल गेम की बढ़ती लत बच्चों के लिए गंभीर मानसिक और सामाजिक समस्या बनती जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऑनलाइन गेमिंग में अत्यधिक समय बिताना किशोरों में तनाव, अवसाद और आक्रामक व्यवहार को बढ़ावा देता है। इस प्रकार की लत पर नियंत्रण न होने पर बच्चे आत्मघाती प्रवृत्ति की ओर भी बढ़ सकते हैं।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता

Bihar Crime News: फ्री फायर गेम खेलने के लिए रिचार्ज… | FirstBihar