ब्रेकिंग
45 साल का उम्र का अंतर, फिर भी हुआ प्यार! 75 साल के रामसुगर ने 30 साल की रानी से की सगाई✦पटना के LNJP हॉस्पिटल के 3 डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू, मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक भेजने और जांच-दवा बाहर से लिखने का आरोप ✦बर्थडे सेलिब्रेट करने हजारीबाग गए थे बिहार के पांच दोस्त, नहाने के दौरान तिलैया डैम में डूबने से दो की मौत✦बिहार में पकड़ा गया ‘ग्रेजुएट ठगों’ का गिरोह: SP के रिश्तेदार को लगाया था चूना, 82 ATM कार्ड और कई मोबाइल जब्त✦राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, रवि किशन की फिसली जुबान, बार-बार किया 'कोहनी' शब्द का यूज✦45 साल का उम्र का अंतर, फिर भी हुआ प्यार! 75 साल के रामसुगर ने 30 साल की रानी से की सगाई✦पटना के LNJP हॉस्पिटल के 3 डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू, मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक भेजने और जांच-दवा बाहर से लिखने का आरोप ✦बर्थडे सेलिब्रेट करने हजारीबाग गए थे बिहार के पांच दोस्त, नहाने के दौरान तिलैया डैम में डूबने से दो की मौत✦बिहार में पकड़ा गया ‘ग्रेजुएट ठगों’ का गिरोह: SP के रिश्तेदार को लगाया था चूना, 82 ATM कार्ड और कई मोबाइल जब्त✦राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, रवि किशन की फिसली जुबान, बार-बार किया 'कोहनी' शब्द का यूज

बेगूसराय में स्टाम्प पेपर वेंडर का शव बरामद, जहर देकर हत्या किये जाने की आशंका जता रहे परिजन

BEGUSARAI: बेगूसराय में स्टाम्प पेपर वेंडर की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक निरंजन की लाश रिफाइनरी थाना क्षेत्र के अंग्रेजी ढाला के पास से बरामद किया गया। वही पर

बेगूसराय में स्टाम्प पेपर वेंडर का शव बरामद, जहर देकर हत्या किये जाने की आशंका जता रहे परिजन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में स्टाम्प पेपर वेंडर की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक निरंजन की लाश रिफाइनरी थाना क्षेत्र के अंग्रेजी ढाला के पास से बरामद किया गया। वही परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। उनका कहना है कि जहर खिलाकर निरंजन की किसी ने हत्या कर दी है। परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच की मांग की है। वही पुलिस पुरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मामला हत्या है या फिर आत्महत्या?


मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर पोखरिया वार्ड 36 निवासी निरंजन कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि निरंजन रोजाना की तरह आज काम पर जाने के लिए घर से निकले थे लेकिन उसके बाद परिजनों से उनकी बातचीत नहीं हो सकी। 


मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि तकरीबन 12:00 बजे के आसपास उन्हें सूचना मिली थी कि निरंजन को किसी ने जहर दे दिया है। परिजनों का आरोप है कि किसी ने दुश्मनी की वजह से जहर देकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस यह पता लगा रही है कि मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या..घटना के तमाम बिन्दुओं की जांच की जा रही है।

बेगूसराय में स्टाम्प पेपर वेंडर का शव बरामद, जहर देकर हत्या किये जाने की आशंका जता रहे परिजन

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता