ब्रेकिंग
बिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टगया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्तCM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करारबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टगया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्तCM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करार

बेगूसराय में लूटपाट के दौरान जानलेवा हमला, अपराधियों ने कुल्हाड़ी से किया वार

BEGUSARAI : इस वक्त एक ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने लूटपाट की एक घटना के दौरान जानलेवा हमला किया है. बदमाशों ने पीड़ित के ऊपर कुल्हाड़ी से व

बेगूसराय में लूटपाट के दौरान जानलेवा हमला, अपराधियों ने कुल्हाड़ी से किया वार
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI :  इस वक्त एक ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने लूटपाट की एक घटना के दौरान जानलेवा हमला किया है. बदमाशों ने पीड़ित के ऊपर कुल्हाड़ी से वार किया है. दिल दहला देने वाली इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना बेगूसराय जिले के नगर थाना इलाके की है, जहां बलिदानी दुर्गा स्थान स्थित एनएच 31 के पास छिनतई और लूटपाट की घटना के दौरान बदमाशों ने जानलेवा हमला किया. पीड़ित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बागवारा निवासी रामबिलास चौधरी का पुत्र अमरेंद्र कुमार बताया जा रहा है.


परिजनों ने जिले में व्याप्त जंगलराज का आरोप लगाते हुए बताया कि बीते गुरुवार की देर रात घायल अपने नवजात पुत्री  को देखने डॉक्टर के यहां जा रहा था, उसी दौरान बलिदानी दुर्गा स्थान के निकट बदमाशों ने अचानक कुल्हारी से हमला कर दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश होकर वेसुध जमीन पर गिर गया.


उन्होंने बताया कि अपनी पुत्री की इलाज के लिए ले जा रहे रकम 40 हजार  रुपए नगद सहित दो मोबाइल एवं लैपटॉप लेकर फरार हो गया है. आनन फानन लोगों ने घायल को इलाज के लिए जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां जख्मी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है. अब यह देखने वाली बात होगी कि जिले वासी  इस तरह से लूटपाट एवं छिनतई की घटना से कब तक उबर पाती है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता