ब्रेकिंग
बिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टगया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्तCM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करारबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टगया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्तCM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करार

बेगूसराय में लोगों ने अपराधी को पीटा, हथियार के बल पर मांग रहा था रंगदारी

BEGUSARAI : जिले में ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़कर उसकी पिटाई की है. बदमाश के ऊपर हथियार के बल पर रंगदारी मांगने का आरोप है. लोगों ने उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर द

बेगूसराय में लोगों ने अपराधी को पीटा, हथियार के बल पर मांग रहा था रंगदारी
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI :  जिले में ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़कर उसकी पिटाई की है. बदमाश के ऊपर हथियार के बल पर रंगदारी मांगने का आरोप है. लोगों ने उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया है. बेगूसराय पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना बेगूसराय जिले के बछवारा थाना इलाके की है, जहां चमथा दियारा गांव में देसी राइफल लेकर रंगदारी करना एक शख्स को भारी पड़ गया. जब वह शख्स रंगदारी मांग रहा था तब ग्रामीणों ने सहस दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. पिटाई के बाद अपराधी को पुलिस को हवाले कर दिया. 


अपराधी युवक की पहचान चमथा पंचायत के चक्की निवासी जतन महतो के पुत्र शंभू कुमार के रूप में की गई है. अपराधी के पास से देसी राइफल और गोली भी ग्रामीणों ने उसके पास से बरामद किया. बताया जाता है कि अपराधियों के द्वारा गांव में देसी राइफल लेकर रंगदारी कर रहा था.


सभी ग्रामीणों ने एकत्रित होकर उस अपराधी को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी. फिर बाद में इसकी सूचना बछवारा थाने पुलिस को दी. मौके पर बछवारा थाने की पुलिस ने हिरासत में लेकर युवक से पूछताछ कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता