ब्रेकिंग
Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर

बेगूसराय का कुख्यात क्रिमिनल अरेस्ट, पुलिस ने विकास को दबोचा

BEGUSARAI : जिला पुलिस के लिए सिरदर्द बना बेगूसराय का कुख्यात अपराधी विकास को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया है, जिसने पुलिस की नाक में दम कर रखा था. कुख्यात अपराधी विकास सम

बेगूसराय का कुख्यात क्रिमिनल अरेस्ट, पुलिस ने विकास को दबोचा
First Bihar
4 मिनट

BEGUSARAI :  जिला पुलिस के लिए सिरदर्द बना बेगूसराय का कुख्यात अपराधी विकास को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया है, जिसने पुलिस की नाक में दम कर रखा था. कुख्यात अपराधी विकास समस्तीपुर जिले की रोसड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूछताछ के बाद इसे जेल भेज दिया गया है.


कुख्यात अपराधी विकास कुमार उर्फ बबलू बेगूसराय और समस्तीपुर जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों में लूट के विभिन्न वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका था. बेगूसराय जिला के छौड़ाही निवासी विकास की गिरफ्तारी मालीपुर पेट्रोल पंप के समीप से हुई है.


रोसड़ा डीएसपी शुक्रवार को बताया कि विकास उर्फ बल्लू बेगूसराय जिले के खोदाबंदपुर, गढ़पुरा, बखरी तथा समस्तीपुर जिले के रोसड़ा, हसनपुर, बिथान एवं विभूतीपुर समेत विभिन्न थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर लूट और अपहरण सहित कई संगीन वारदातों को अंजाम दे चुका है. करीब दो माह पहले रोसड़ा के एक होटल में लूट की घटना को अंजाम देने का फिराक में था. लेकिन गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस की छापेमारी में वह भाग निकला, जबकि बेगूसराय जिला के बखरी निवासी एक महिला अपराधी को गिरफ्तार किया गया था. 


डीएसपी ने बताया कि समस्तीपुर और बेगूसराय जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में लूट, अपहरण जैसी घटना को अंजाम देने वाला शातिर अपराधी विकास शराब तस्करी में भी संलिप्त है और ग्रुप बनाकर अपने अन्य सहयोगी के साथ मिलकर अलग अलग थाना क्षेत्र में जाकर घटनाओं को अंजाम दिया करता था. पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं. उसके अन्य सहयोगी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.


इसके अलावा बेगूसराय पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है.  गुप्त सूचना के आधार पर हथियार के साथ 5 अपराधी को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है. मिली जानकारी के अनुसार तेघड़ा डीएसपी ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस ने कई कांडों के वांछित कुख्यात अपराधी तेघड़ा थाना के हसनपुर निवासी छोटू कुमार को पांच साथियों के साथ गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही पुलिस ने कई स्वर्ण व्यवसायी लूट कांड के अलावा बाइक एवं अन्य लूट कांड का भी उद्भेदन किया है. 


गिरफ्तार अपराधियों में छोटू कुमार के अलावा तेघड़ा थाना क्षेत्र के अयोध्या गांव का निवासी अंकुर कुमार, दुलारपुर निवासी शुभम कुमार, बछवाड़ा थाना के सुरो निवासी राजा कुमार तथा समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कर्रख निवासी गंगाराम साह के पुत्र सचिन कुमार और संतोष कुमार शामिल हैं। शुक्रवार की शाम आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढ़ौली चौक के समीप से छोटू कुमार एवं राजा कुमार को गिरफ्तार किया गया. 


इसके पास से दो देसी पिस्तौल, दो गोली एवं भगवानपुर थाना क्षेत्र से लूटा गया हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद किया गया. पूछताछ के क्रम में उक्त दोनों ने एफसीआई ओपी के बीहट बाजार में ज्वेलरी दुकान में लूटपाट, समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर देसरी में हुए ज्वेलरी लूटपाट तथा बछवाड़ा थाना क्षेत्र में तीन लाख से अधिक नगद के साथ टैब समेत अन्य सामान के लूटपाट में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। जिसके बाद समस्तीपुर पुलिस के सहयोग से विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर शेष अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों के पास से करीब दस ग्राम सोना, नौ सौ ग्राम चांदी, दस हजार रुपया नगद और तीन मोबाइल बरामद किया गया है. 


डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में सचिन कुमार सोना का कारोबार करता है तथा उसने ही लाइनर की भूमिका निभाई थी. छोटू कुमार के विरुद्ध एफसीआई ओपी, बछवाड़ा थाना, तेघड़ा थाना, भगवानपुर थाना और विभूतिपुर थाना में छह मामले दर्ज हैं। बछवाड़ा थाना क्षेत्र में तीन लाख 14 हजार के लूट कांड में पुलिस इसकी तलाश कर रही थी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता