ब्रेकिंग
पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेशपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेश

बेगूसराय में हत्या पर हंगामा: आरोपी के घर पर लोगों ने की जमकर तोड़फोड़

BEGUSARAI: बेगूसराय में बदमाशों ने गुरुवार की शाम एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को मकई के खेत में फेंक दिया था। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के मेहा गांव स्थित हाई स्कूल के पास की ह

बेगूसराय में हत्या पर हंगामा: आरोपी के घर पर लोगों ने की जमकर तोड़फोड़
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में बदमाशों ने गुरुवार की शाम एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को मकई के खेत में फेंक दिया था। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के मेहा गांव स्थित हाई स्कूल के पास की है। हत्या से गुस्साएं लोगों ने आरोपी के घर पर पथराव और जमकर तोड़फोड़ कर दी।  


मृतक की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मेंहा वार्ड नंबर तीन निवासी मदन तांती के 35 वर्षीय बेटे ऋषि मुनि तांती के रूप में की गई। बताया जाता है कि मृतक ऋषि मुनि बीते गुरुवार की शाम से ही अपने घर से लापता था। परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चला। थक-हारकर परिजनों ने डंडारी थाना में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।


इसी दौरान ग्रामीणों ने ऋषि मुनि तांती का शव गांव के बाहर एक मकई के खेत में देखा। लापता युवक का शव शुक्रवार को मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना जानकारी डंडारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू की। 


इसी दौरान हत्या की घटना से गुस्साएं लोगों ने आरोपी के घर पर हमला बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की। आरोपी के घर पर पथराव किया गया और लाठी-डंडे भी खूब चले। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। हमले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराने में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता