ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राखकेंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर; क्या है वजह?भरत तिवारी एनकाउंटर केस में चौतरफा घिरी बिहार पुलिस, रडार पर ऑपरेशन में शामिल कई पुलिसकर्मीतेज प्रताप यादव का पीए मोतीलाल रात में नोट से भरा बैग लेकर बाउंड्री फांद कर भागा , लालू-राबड़ी के बेटे ने दर्ज कराई 20 लाख के चोरी की FIRमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राखकेंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर; क्या है वजह?भरत तिवारी एनकाउंटर केस में चौतरफा घिरी बिहार पुलिस, रडार पर ऑपरेशन में शामिल कई पुलिसकर्मीतेज प्रताप यादव का पीए मोतीलाल रात में नोट से भरा बैग लेकर बाउंड्री फांद कर भागा , लालू-राबड़ी के बेटे ने दर्ज कराई 20 लाख के चोरी की FIR

संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

BEGUSARAI : जिले के पोखड़िया में संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत से सनसनी फ़ैल गई है. मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. मृतका के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी म

संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI :  जिले के पोखड़िया में संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत से सनसनी फ़ैल गई है. मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. मृतका के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले हैं. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


बेगूसराय शहर के वार्ड-39 पोखड़िया मोहल्ले में शनिवार की शाम एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. मृतका की पहचान मनीष कुमार की  27 वर्षीय पत्नी आराधना उर्फ खुशबू कुमारी के रूप में हुई.  मनीष कुमार का मूल घर समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सांख मोहन गांव है.  वह पोखड़िया में घर बनाकर रहता है. मृतका पटना जिले के पंडारक वार्ड-11 निवासी शांति मोहन शर्मा उर्फ ओम शर्मा की पुत्री थी.


मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि खुशबू के ससुराल वालों ने दहेज में चार चक्का वाहन नहीं मिलने के कारण उसकी  हत्या कर दी.  परिजनों ने बताया कि खुश्बू की शादी मनीष के साथ वर्ष 2015 में हुई थी.  तब से उसके ससुराल पक्ष के लोग  वाहन की मांग कर रहे थे.  बताया कि इसको लेकर कई बार झगड़ा भी हुआ.  परिजनों के अनुसार खुशबू अपने मायके चली आयी थी. एक दिन पहले ही उसका पति उसे विदा कराकर लाया था.


मृतका की लगभग चार साल की एक बेटी भी है, जो घटना के बाद से बदहवास बतायी जा रही. परिजनों ने बताया कि मृतका के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी थे. घटना के बारे में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि उनलोगों को तब पता चला जब खुशबू की मां ने उसे फोन पर बताया कि फोन उसके ससुराल वाले ने रिसीव किया और कहा कि उसकी बेटी ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली है.  इसके बाद आनन-फानन में परिजन  घटनास्थल पर पहुंच पुलिस को सूचना दी.


पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.  थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है.  पोस्टमार्टम के बाद असली मामला सामने आएगा. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता