ब्रेकिंग
दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय में दिनदहाड़े 4 लाख की लूट, अपराधियों ने सीएसपी संचालक को मारी गोली

BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से चार लाख लूट की घटना को अंजाम दिया. जब इसका विरोध सीएसप

बेगूसराय में दिनदहाड़े 4 लाख की लूट, अपराधियों ने सीएसपी संचालक को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से चार लाख लूट की घटना को अंजाम दिया. जब इसका विरोध सीएसपी संचालक ने किया तो उसे भी गोली मारकर घायल कर दिया गया. इस घटना के बाद उस जगह अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया.


घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के नजदीक की है. घायल व्यक्ति की पहचान बीरपुर वार्ड 11 निवासी राजेंद्र राय का पुत्र संजीत राय उर्फ लालो राय के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि संजीत राय उर्फ लालो राय अपने अपाची बाइक से लगभग चार लाख रुपये लेकर बेगूसराय से घर जा रहा था.  उसी दरमियान बाइक सवार दो अपराधियो ने पीछा कर हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. जब संजीत राय उर्फ लालो राय ने इस लूटपाट का विरोध किया तो अपराधियों ने उसे भी गोली मारकर घायल कर दिया और रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए. 


इधर गोली लगने के बाद  संजीत राय वहीं पर बेहोश होकर गिर गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बीरपुर थाने की पुलिस को दी. मौके पर बीरपुर थाने की पुलिस ने घायल संजीत राय को इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.वहीं, पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि लूटपाट के दौरान अपराधियों के द्वारा सीएसपी संचालक को गोली मारने की सूचना मिली है. फिलहाल सारे बिंदुओं पर जांच की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता