ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति✦Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति✦Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा

बेगूसराय में डेडबॉडी मिलने से सनसनी, हत्या कर शव को फेंकने की आशंका

BEGUSARAI : जिले के गढ़पुरा थाना एक मजदूर की डेडबॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. सड़क किनारे एक गड्ढे में मजदूर की लाश मिली है. लूटपाट के बाद हत्या कर शव को फेंकन

बेगूसराय में डेडबॉडी मिलने से सनसनी, हत्या कर शव को फेंकने की आशंका
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI :  जिले के गढ़पुरा थाना एक मजदूर की डेडबॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. सड़क किनारे एक गड्ढे में मजदूर की लाश मिली है. लूटपाट के बाद हत्या कर शव को फेंकने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थाना इलाके की है. जहां रजौड़ में सड़क किनारे के गड्ढे से पुलिस ने एक युवक की लाश बरामद किया है. मृतक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा निवासी महेश सदा के पुत्र सुनील सदा के रूप में की गई है. घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है. कुछ लोगों का कहना है कि उसके साथ लूटपाट कर हत्या के बाद लाश फेंक दी गई. 


वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि अत्यधिक नशे के कारण पानी भरे गड्ढे में गिरकर डूबने से उसकी मौत हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुनील सदा नल जल योजना में काम करता है. शुक्रवार को वह ठेकेदार से पैसा लेने के लिए रजौड़ आया था. लौटने के क्रम में उसके साथी आगे बढ़ गए और उसका पता नहीं चला. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन कर रहे थे. इसी दौरान शनिवार को खोजने के क्रम में उसकी लाश बरामद की गई है. लाश मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


इधर महादलित समुदाय के मजदूर की लाश मिलने की जानकारी पाकर बखरी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रामशंकर पासवान मृतक के घर पहुंचे और सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया है. उन्होंने बताया कि सुनील सदा की निर्मम तरीके से हत्या कर लाश गन्ना खेत में फेंक दिया गया. यह हत्या संदेहास्पद है, इसकी जांच भौगोलिक दृष्टिकोण से होनी चाहिए ताकि दोषियों को सख्त से सख्त से सजा मिले. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता