ब्रेकिंग
Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा✦Bihar News : छठ पर रेलवे ट्रैक बना खतरे का रास्ता! 41 घाटों पर मंडराया हादसे का खतरा, ट्रेनों के ड्राइवरों को मिलेगा अलर्ट✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा✦Bihar News : छठ पर रेलवे ट्रैक बना खतरे का रास्ता! 41 घाटों पर मंडराया हादसे का खतरा, ट्रेनों के ड्राइवरों को मिलेगा अलर्ट

बेगूसराय में खाकी के मद में चूर हो कर शराब के नशे में धुत्त थानाप्रभारी और ASI युवक को गिरफ्तार करने पहुंचे, ग्रामीणों ने जमकर पीटा

BEGUSARAI: बिहार में पूर्ण रुप से शराबबंदी है, इसके बावजूद जिनके कंधे पर शराबबंदी की जिम्मेवारी है वहीं इसका माखौल उड़ा रहे हैं. ताजा मामला बेगूसराय के छौड़ाही है, जहां खाकी क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में पूर्ण रुप से शराबबंदी है, इसके बावजूद जिनके कंधे पर शराबबंदी की जिम्मेवारी है वहीं इसका माखौल उड़ा रहे हैं. ताजा मामला बेगूसराय के छौड़ाही है, जहां खाकी के मद में चूर होकर शराब के नशे में धुत्त छौड़ाही ओपी अध्यक्ष और एएसआइ की जमकर धुनाई हुई. 


खबर के मुताबिक नियम कानून को ताक पर रखकर छौड़ाही ओपी पुलिस बिना केस दर्ज किए शराब के नशे में धुत्त होकर जदयू नेता के बेटे को गिरफ्तार करने पहुंच गई. जैसे ही इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली उन्होंने पुलिस को बंधक बना लिया और जमकर पिटाई की. पुलिस को बंधक बनाए जाने की जानकारी मिलते ही रोसड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बने पुलिस को मुक्त कराया.


बताया जाता है कि छौड़ाही ओपी का सिहमा गांव का हनुमान नगर समस्तीपुर के रोसड़ा थाना के अधीन आता है. छौड़ाही ओपी अध्यक्ष ओमप्रकाश शनिवार की देर रात हनुमान नगर गांव स्थित स्थानीय जदयू नेता सुरेंद्र दास के घर पहुंची और दरवाजे पर सो रहे उनके बेटे को उठाकर ले जाने लगी. तभी शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण जुट गए और पुलिस को बंधक बना जमकर पिटाई की. ग्रामीणों का कहना है कि पुलिसवाले शराब के नशे में धुत्त थे और जिस युवक को गिरफ्तार करने गई थी उसपर कोई भी मामला दर्ज नहीं है.