ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव, घर में घुसकर युवक को मारी गोली

BEGUSARAI: बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है।जिले में शाम ढलते ही अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को घर पर चढ़कर गोली मार दी। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं वार

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है।जिले में शाम ढलते ही अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को घर पर चढ़कर गोली मार दी। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं वारदात के बाद इलाके में तनाव है। 


घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा गांव की है। घायल युवक की पहचान शत्रुघ्न साह के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि राहुल कुमार अपने घर पर बैठा हुआ था उसी दरमियान अज्ञात अपराधियों ने घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया जिससे राहुल कुमार की गोली लग गई और वहीं पर वह गिर गया।


गोली की आवाज सुनने के बाद वहां पर काफी देर तक अफरा-तफरी कायम रहा। परिजनों ने आनन-फानन में राहुल को उठाकर एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधी किस लिए राहुल को गोली मारी है। वही मौके पर लोहिया नगर थाने की पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता