ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति✦Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति✦Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा

बेगूसराय में 2 साल का बच्चा लापता, घरवालों ने जताई अपहरण की आशंका

BEGUSARAI : जिले के गढ़हरा थाना से एक बच्चे के लापता होने की घटना सामने आई है. 2 साल का बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था. इस दौरान वह अचानक गायब हो गया. लापता बच्चे के घर

बेगूसराय में 2 साल का बच्चा लापता, घरवालों ने जताई अपहरण की आशंका
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI :  जिले के गढ़हरा थाना से एक बच्चे के लापता होने की घटना सामने आई है. 2 साल का बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था. इस दौरान वह अचानक गायब हो गया. लापता बच्चे के घरवालों ने अपहरण की आशंका जताई है. उन्होंने पुलिस में शिकायत भी की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


मामला बेगूसराय जिले के गढ़हरा थाना इलाके का है. जहां  कील गांव बीहट नगर परिषद के वार्ड नंबर 13 में घर के बाहर खेल रहा 2 वर्षीय बच्चा अचानक घर के सामने से गायब हो गया. गायब हुए बच्चे की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.


लापता बच्चे के परिजनों के द्वारा बच्चे के अपहरण की आशंका जताई गयी है. यह पूरा मामला सोमवार की शाम 4 बजे गढ़हरा थाना  क्षेत्र अंतर्गत कील गांव की है. समस्तीपुर निवासी शुभम कुमार उर्फ संतोष कुमार के 2 वर्षीय पुत्र दिव्यम अपने नानी घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गया. बच्चे लाल रंग का स्वेटर, काला पैजामा पहने हुए है. 


दिव्यम अपने मम्मी, पापा, भाई एवं बहन के साथ रविवार की शाम करीब 7 बजे अपने नाना गढ़हरा निवासी संजय सिंह के यहां आया था. परिजनों के द्वारा काफी ढूंढने के बाद भी बच्चे का पता नहीं चल पाया और बच्चे के परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है. जब मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. तब सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर  जांच शुरू कर दी है. 


वहीं, परिजनों के द्वारा बच्चे के अपहरण की आशंका जताई गई है. ग्रामीण का कहना है कि सोमवार की शाम करीब चार बजे कुछ ग्रमीण ने किउल मुसहरी चौक के पास एक ब्लू रंग के अपाची  बाइक पे सवार 2 आदमी को बीच मे बच्चे को लेकर सिमरिया की ओर जाते हुए देखा. बहरहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता